बैतूल नपा का 320 करोड़ का बजट पेश: 51 लाख का होगा मुनाफा, जलकर 120 से बढ़कर 150 रुपए; स्वास्थ्य पर 16 करोड़ खर्च होंगे – Betul News

65
बैतूल नपा का 320 करोड़ का बजट पेश:  51 लाख का होगा मुनाफा, जलकर 120 से बढ़कर 150 रुपए; स्वास्थ्य पर 16 करोड़ खर्च होंगे – Betul News

बैतूल नपा का 320 करोड़ का बजट पेश: 51 लाख का होगा मुनाफा, जलकर 120 से बढ़कर 150 रुपए; स्वास्थ्य पर 16 करोड़ खर्च होंगे – Betul News

बैतूल नगर पालिका ने आज गुरुवार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया है। इस बजट में कुल 320 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें से 319 करोड़ 63 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नपा को इस वर्ष 51 लाख 56 हजार रुपए का शुद्ध लाभ होने का अनुमान है।

.

गुरुवार को आयोजित नपा सम्मेलन में राजस्व एवं वित्तीय विभाग के सभापति तरूण ठाकरे ने बजट प्रस्तुत किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से बजट पारित कर दिया गया। इस दौरान जलकर में वृद्धि का प्रस्ताव भी पारित किया गया। अब नागरिकों को 120 रुपए की जगह 150 रुपए जलकर देना होगा। यह छह महीने में दूसरी बार जलकर में की गई वृद्धि है।

34 करोड़ 12 लाख रुपए की आय हुई वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में नपा को 34 करोड़ 12 लाख रुपए की आय हुई। इसके विपरीत 46 करोड़ 61 लाख रुपए खर्च किए गए। इस वर्ष स्थापना पर 16 करोड़, जल प्रदाय पर 2 करोड़, स्वास्थ्य शाखा पर 6 करोड़ और निर्माण कार्यों पर 17 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

सम्मेलन में लाखापुर से माचना तक सीमांकन और गहरीकरण कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, सभी पार्षद और सीएमओ सतीष मटसेनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस वर्ष ऐसा रहेगा बजट सभापति ठाकरे ने सम्मेलन में बताया कि वित्तीय वर्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3 करोड़ से अधिक का बजट लाया गया है। इसमें स्थापना पर 26 करोड़ 32 लाख, सामान्य प्रशासन पर 4 करोड़ 50 लाख, स्वास्थ्य शाखा पर 16 करोड़ 15 लाख, जल प्रदाय पर 1 करोड़ 83 लाख, विद्युत शाखा पर 8 करोड़ 30 लाख, मरम्मत कार्य पर 2 करोड़ 47 लाख, नए कार्यों पर 83 करोड़ 25 लाख, सड़क-नालियों पर 20 करोड़, अन्य मटेरियल सामग्री पर 1 करोड़ 65 लाख, अमृत योजना 2.0 में 121 करोड़, कायाकल्प योजना में 3 करोड़, ट्रेचिंग ग्राउंड पर 12 करोड़ एवं सीएम इंफ्रा पर 6 करोड़ व्यय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नपा को कुल 134 करोड़ का राजस्व मिलेगा। इसमें गंज मंडी से 50 करोड़, अभिनंदन सरोवर एवं चौपाटी से 40 करोड़, पूंजीगत आय से 43 करोड़ 50 लाख, योजना आय से 140 करोड़ मिलेंगे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News