Advertising
<

बैडमिंटन-सिंधु ने 2 महीने बाद जीत से वापसी की: मलेशिया ओपन में चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराया; सात्विक-चिराग भी जीते

0
बैडमिंटन-सिंधु ने 2 महीने बाद जीत से वापसी की:  मलेशिया ओपन में चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराया; सात्विक-चिराग भी जीते

बैडमिंटन-सिंधु ने 2 महीने बाद जीत से वापसी की: मलेशिया ओपन में चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराया; सात्विक-चिराग भी जीते

  • Hindi News
  • Sports
  • Malaysia Open Super 750:Lakshya Sen, Ayush Shetty Through To Second Round Of BWF Malaysia Open

कुआलालंपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीवी सिंधु पिछले साल अक्टूबर में पैर की चोट से उबरने के लिए वर्ल्ड टूर से हट गई थीं। (फोटो- BAI)

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने करीब 2 महीने के बाद कोर्ट में जीत से वापसी की। 30 साल की सिंधु ने मलेशिया ओपन में चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 51 मिनट में 21-14, 22-20 से हराया। वे पिछले साल अक्टूबर में पैर की चोट से उबरने के लिए वर्ल्ड टूर से हट गई थीं। उनके अलावा, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भी अपने-अपने मैच जीत लिए।

कुआलालंपुर में चल रहे इस सुपर 1000 टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे के यांग पो ह्सुआन और ली झे-हुए को 35 मिनट में 21-13 21-15 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा।

सिंधु ने चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 51 मिनट में 21-14, 22-20 से हराया। (फोटो- BAI)

Advertising

सिंधु की रोमांचक जीत, अब मियाजाकी से मुकाबला वर्ल्ड नंबर-18 रैंकिंग सिंधू ने सुंग को दूसरी बार हराया। अब उनका रिकॉर्ड 2-0 का है। सिंधू ने पहले गेम में 6-2 की बढ़त हासिल कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें दूसरे गेम में संघर्ष करना पड़ा। वे एक समय 4-11 से पीछे चल रही थीं। इसके बाद वापसी की। उन्होंने 20-20 के स्कोर के बाद अगले दो अंक हासिल करके मैच जीत लिया।

प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला विश्व में नौवें नंबर की जापानी खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से होगा। मियाजाकी जब 21-19, 1-2 से आगे चल रही थी, तब साउथ कोरिया की उनकी प्रतिद्वंदी सिम यू जिन चोटिल होने के कारण मुकाबले से हट गई थी, जिससे जापान की खिलाड़ी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रही।

सात्विक-चिराग ने चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया सात्विक और चिराग का अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी के खिलाफ 6-0 का शानदार रिकॉर्ड था, जिसे उन्होंने और बेहतर किया। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखते हुए उसे अपने नाम।

चीनी ताइपे की जोड़ी ने दूसरे गेम में बेहतर प्रदर्शन किया और 12-12 के स्कोर तक करीबी मुकाबला बनाए रखा। इसके बाद सात्विक और चिराग ने दमदार खेल दिखाया और लगातार गेम में मैच जीत लिया।

सात्विक-चिराग ने चीनी ताइपे के यांग पो ह्सुआन और ली झे-हुए को 21-13 21-15 से हराया। (फोटो- BAI)

लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी भी जीते मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 70 मिनट में 21-16, 15-21, 21-14 से हराया। 24 साल के लक्ष्य अब दूसरे दौर में हॉन्ग कॉन्ग के ली च्युक यिउ से खेलेंगे, जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव को हराया है।

एक अन्य मुकाबले में भारत के आयुष शेट्टी ने मलेशिया के ली जी जिया को सीधे गेमों में 21-12, 21-17 से हराया। दूसरे दौर में उनका सामना चीन के वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी शी यू छी से होगा।

आयुष शेट्टी ने उलटफेर करते हुए मलेशिया के ली जी जिया को हराया।

विमेंस सिंगल्स में मालविका बंसोड़ बाहर विमेंस सिंगल्स में भारत की मालविका बंसोड़ की वापसी जीत के साथ नहीं हो सकी। बाएं घुटने की चोट के कारण करीब छह महीने बाद वापसी कर रहीं मालविका को पहले दौर में थाईलैंड की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और सातवीं वरीयता प्राप्त राचानोक इंतानोन के खिलाफ 11-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

_______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

WPL सीजन-4 के बारे में सब कुछ:28 दिन में 22 मैच, मुंबई में MI-RCB के बीच ओपनिंग मुकाबला; 2 टीमों ने कप्तान बदले

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…