बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, पशुपालन विभाग में 300 पदों पर होगी पशुधन सहायकों की भर्ती | Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 | Patrika News

54
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, पशुपालन विभाग में 300 पदों पर होगी पशुधन सहायकों की भर्ती | Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 | Patrika News

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, पशुपालन विभाग में 300 पदों पर होगी पशुधन सहायकों की भर्ती | Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 | Patrika News

किस जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती
पशुपालन विभाग में जैसलमेर में 18, चित्तौडग़ढ़ में 18, बाड़मेर में 3, पाली में 17, बीकानेर में 27, उदयपुर में 52, राजसमंद में 12, जालोर में 16, जोधपुर में 29, सिरोही में 10, झालावाड़ में 8, चूरू में 14, सवाई माधोपुर में 12, कोटा में 12, अजमेर में12, धौलपुर में 6 और बांरा में 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती अस्थाई आधार पर कुल 300 पशुधन सहायकों के पदों पर की जाएगी। इसके लिए नियत पारिश्रमिक 17700 रुपए प्रतिमाह की दर से दिया जाएगा।

यह होनी चाहिए योग्यता
– राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
-इसके साथ ही आवेदक 2 वर्षीय पशुधन डिप्लोमा आवेदन की तिथि से पूर्व उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
-राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसमें अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं विधवा एवं परित्यक्ता महिला सहित को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
– अभ्यर्थी 1 जून 2002 को या इसके बाद तीसरी संतान होने पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
– आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी को सम्बन्धित शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र और अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रतियां और राजपत्रित अधिकारियों से लिए गए 2 चरित्र प्रमाण पत्र, जो 6 माह से पहले के नहीं हों, मूल रूप में संलग्न करना जरूरी है। मूल आवेदन पत्र के साथ मूल दस्तावेज एवं 2 फोटो प्रति जमा कराना जरूरी है।
– अभ्यर्थी का पदस्थापित जिले से अन्य जिले में स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा।
चयनित पशुधन सहायक को किसी प्रकार का अवकाश नहीं मिलेगा।
– अभ्यर्थी को धूम्रपान एवं गुटका सेवन नही करने का वचनबंध देना जरूरी होगा।
– आवेदक के विवाहित होने की स्थिति में आवेदक से विवाह पंजीकरण की सूचना/दहेज नहीं लिए जाने का शपथ पत्र लिया जाना अनिवार्य है।
– अभ्यर्थी को 100 रुपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प एवं नोटरी पब्लिक पर शपथ पत्र देना जरूरी होगा।
चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति आदेश जारी होने की दिनांक से 5 दिन में पद स्थापन स्थान पर अपनी उपस्थिति देनी होगी। अन्यथा उसका चयन या नियुक्ति आदेश स्वत: ही निरस्त मान ली जाएगी और प्रतीक्षा सूची से अन्य योग्य अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी जाएगी।
– पूर्व से पशुपालन विभाग में आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
– चयन का आधार मैरिट होगा। चयन के लिए संबंधित जिला कलक्टर का निर्णय अंतिम होगा।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News