बेटे को सीने से चिपकाए Kajal Aggarwal, बेटी से Priyanka Chopra का दुलार, मदर्स डे पर इन 8 तस्वीरों में दिखी ममता h3>
कहते हैं कि मां बनना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। ये एक ऐसा सुखद पल होता है, जिसे हर औरत जीना चाहती है। मां बनने के बाद हर महिला की जिंदगी बदल जाती है। ऐसा सिर्फ आम महिलाओं के साथ नहीं है, बल्कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम ऐक्ट्रेसेस के साथ भी ऐसा ही है। हमेशा टिप-टॉप बने रहना, लाइमलाइट में रहना, शूटिंग करना… भले ही उनकी लाइफ एकदम अलग है, लेकिन आखिर में जब वो मां बनती हैं तो उनका अहसास भी वैसा ही होता है, जैसा हर औरत का होता है। काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हों या फिर करीना कपूर (Kareena Kapoor) और दीया मिर्जा (Dia Mirza), ये सभी ऐक्ट्रेसेस मां बन चुकी हैं। इन्होंने प्रेग्नेंसी से लेकर बच्चे को जन्म देने तक और उसके बाद से लगातार सिर्फ यही कहा है कि मां बनना सबसे खूबसूरत अहसास है। इनमें से कई वो ऐक्ट्रेसेस भी हैं, जो मां बनने के लिए सालों तड़पीं और उन्हें सरोगेसी का सहारा लेना पड़ा। इस मदर्स डे (8 May) पर इन सभी अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किए हैं और अपने बच्चों की झलक भी दिखाई है।
1. काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल 19 अप्रैल को मां बनी थीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम नील रखा है। मदर्स डे पर उन्होंने बेटे की पहली झलक अपने फैंस को दिखाई। उसे गले से लगाए ऐक्ट्रेस के चेहरे पर सुकून दिखा। उन्होंने लंबे-चौड़े नोट में लिखा कि वो उसे वो सबकुछ सिखाएंगे, जो उसने उन्हें सिखाया है।
2. प्रीति जिंटा के ट्विन्स
सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की बहुत कम फोटो शेयर करने वाली ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने इस मदर्स डे पर ट्विन्स की झलक साझा की। उन्होंने अपने बच्चों पर प्यार लुटाते हुए लिखा कि अब उन्होंने मदरहुड को समझा है। उन्होंने बताया कि पहले अपने बारे में सोचती थी और अब बच्चों के बारे में पहले सोचती हैं। उन्होंने इसे खूबसूरत बताया है।
3. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सरोगेसी से पैरेंट्स बने थे, लेकिन ऐक्ट्रेस ने अब बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो 100 दिनों तक हॉस्पिटल में रही और अब घर आ गई है। उन्होंने बताया कि बीता महीना रोलर-कोस्टर जैसा रहा, लेकिन हर पल कीमती था।
4. करीना कपूर
करीना कपूर ने इस मदर्स डे पर अपने लाडलो संग प्यारी फोटो शेयर की। तीनों ने पूल में खूब मस्ती की। उन्होंने दोनों बेटों को लाइफ की लेंथ और ब्रेथ बताया। वो बच्चों को सीने से चिपकाए बेहद खुश दिखाई दीं और इस फोटो ने फैंस के भी दिल को सुकून दिया।
5. अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के नन्ही परी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। अनुष्का ने इस मदर्स डे पर बेटी की अनदेखी फोटो शेयर की और सपोर्ट के लिए अपनी मां को थैंक्यू कहा।
6. भारती सिंह
भारती सिंह
कमीडियन भारती सिंह कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। वो प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों तक शूटिंग करती रहीं और डिलीवरी के टाइम पर भी ऐक्टिव रहीं और यूट्यूब वीडियो बनाया। उन्होंने बेटे का नाम गोला रखा है, जिसकी झलक वो वीडियोज में दिखाती रहती हैं। वो बच्चे को लेकर हंसी-मजाक भी करती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पपाराजी को बताया था कि वो दूध पीता है और सोता है… बहुत बिजी रहता है। ये सुनकर सभी हंस दिए थे। इस मदर्स डे पर उन्होंने बेटे को Kiss करते हुए फोटो शेयर की, लेकिन उसके चेहरे पर इमोजी लगा दिया।
7. देबीना बनर्जी
टीवी ऐक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने 3 अप्रैल को नन्ही परी को जन्म दिया। वो इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहीं। उन्होंने इस मदर्स डे पर बेटी को Kiss करते हुए पति गुरमीत चौधरी के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की।
8. दीजा मिर्जा
ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी मदर्स डे पर अपने लाडले की फोटो शेयर की और लिखा, ‘एक बच्चा मां को जन्म देता है।’ उन्होंने सौतेली बेटी समायरा की फोटो भी शेयर की है।