बेगूसराय में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या: क्लिनिक में झगड़ा के बाद बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, डॉक्टर पर मर्डर का आरोप – Begusarai News

5
बेगूसराय में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या:  क्लिनिक में झगड़ा के बाद बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, डॉक्टर पर मर्डर का आरोप – Begusarai News

बेगूसराय में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या: क्लिनिक में झगड़ा के बाद बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, डॉक्टर पर मर्डर का आरोप – Begusarai News

बेगूसराय में शनिवार को मेडिकल कचरा उठाने वाली एजेंसी के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

.

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर पोखरिया निवासी शिवन महतो के बेटे अजीत महतो (36) के रूप में हुई है। अजीत के पेट और पैर में गोली लगी है। वारदात से पहले डॉक्टर प्रभाकर ठाकुर की क्लिनिक में उसका झगड़ा हुआ था।

परिजन ने हत्या का आरोप डॉक्टर प्रभाकर लगाया है। परिजन का कहना है कि ‘जिन्होंने फायरिंग की वो डॉक्टर के लोग थे। डॉक्टर के इशारे पर ही अजीत की हत्या हुई है।’

पहले घटना की 4 तस्वीरें देखिए—-

बाइक सवार बदमाशों ने सड़क किनारे ड्राइवर को मारी गोली।

घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

डॉक्टर फरार, आक्रोशितों ने सड़क जाम किया

घटना के बाद क्लिनिक में ताला लगा दिया गया। डॉक्टर फरार हैं। आक्रोशित लोगों ने NH-31 को जाम कर दिया है। करीब 1 घंटे के बाद जाम हटा। एसपी और आसपास के सभी थाने की पुलिस मौके पर तैनात हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र में महमदपुर के पास की है।

मृतक के पिता शिवन महतो ने कहा,

झगड़ा हुआ था। झगड़ा के बाद हम लोग पुलिस के समझाने पर जा रहे थे, लेकिन बाहर निकलते ही चार बदमाश आए। जिसमें एक बाइक पर डॉक्टर भी बैठा हुआ था। इन लोगों ने ही पुलिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या डॉक्टर प्रभाकर ठाकुर ने कराया है।

QuoteImage

गोली लगने के बाद परिजन अजीत को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

बाइक पार्क करने को लेकर शुक्रवार को भी हुई थी बहस

दरअसल, विवाद शुक्रवार से शुरू हुआ। 18 अप्रैल को महमदपुर में डॉक्टर प्रभाकर की क्लिनिक पर अजीत अपनी बाइक लगाकर ड्यूटी पर चला गया। डॉक्टर प्रभाकर के क्लिनिक का कचरा भी अजीत उठाता था। बाइक क्लिनिक में लगाने को लेकर एक स्टाफ से अजित की बहस हो गई थी।

शाम में अजित अपनी बाइक लेने के लिए अकेले नहीं गया था, वो अपने भाई-पिता के साथ गया था। अजित के परिजन और क्लिनिक के स्टाफ के बीच फिर से बहस हो गई। इस बीच क्लिनिक के स्टाफ ने अजित के भाई भोला महतो को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौेके पर पहुंची। भोला को क्लिनिक वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आज शनिवार को भोला को पुलिस ने छोड़ दिया।

शनिवार शाम फिर से अजित अपने परिवार सहित 12 लोगों के साथ क्लिनिक पहुंचा। जिसके बाद क्लिनिक के स्टाफ और अजित के साथ गए लोगों में मारपीट हो गई। स्टाफ ने अजित के एक परिचित को बंधक बना लिया। पुलिस पहुंची तो अजित और पिता सहित अन्य लोगों को समझाकर घर जाने के लिए कहा। सभी घर जा रहे थे, इसी दौरान क्लिनिक से 100 मीटर दूर NH-31 पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाया गया।

अस्पताल के 6 लोग घायल हुए हैं

क्लिनिक का घायल स्टाफ चंदन ने बताया कि ‘शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे हमारे स्टाफ की पिटाई की जा रही थी। हमलोग अपने स्टाफ को छुड़ाने पहुंचे तो हल्ला हो रहा था- बाइक चोरी हो गई है। CCTV दिखाने के लिए कह रहे थे। हम आदमी को नहीं पहचान पाए। अस्पताल के 6 लोग घायल हुए हैं।’

सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया,

QuoteImage

शाम में डॉक्टर प्रभाकर ठाकुर के क्लिनिक पर मारपीट की सूचना मिली थी। उसके थोड़ी देर बाद पता चला कि अजित महतो की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। आरोपी को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।

QuoteImage

———

ये भी पढ़ें…

पटना की हॉस्पिटल डायरेक्टर का मर्डर, 6 अनसुलझे सवाल:मौत के 2 घंटे बाद पुलिस को क्यों बताया; खून के दाग मिटा दिए थे

पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर की शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनके ही चैंबर में हत्या कर दी गई। सुरभि को 6 गोलियां मारी गईं। चैंबर अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर था। जिस वक्त घटना हुई अस्पताल में मरीज और स्टाफ दोनों मौजूद थे। पूरी खबर पढ़िए

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News