बेगूसराय में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स: यमुना भगत और बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम तैयार, 5 से 15 मई तक मुकाबला – Begusarai News h3>
बिहार में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में फुटबॉल की मेजबानी के साथ बेगूसराय एक नया इतिहास रचना वाला है। ऐसा पहली बार होगा जब बेगूसराय किसी राष्ट्रीय स्तर के खेल की मेजबानी करेगा। जिसमें पूरे देश से खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ, ग्
.
इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी की गई है। जिले के 2 स्टेडियम यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी और बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार तैयार किया गया है। बेगूसराय जिला प्रशासन की ओर से मुख्यालय से यमुना भगत स्टेडियम और रिफाइनरी स्टेडियम तक व्यापक रूप से होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर वॉल पेंटिंग, रास्तों पर पेंटिंग प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
राजगीर स्टेडियम की तकनीकी टीम ने बेगूसराय के दोनों स्टेडियम को तैयार करने में मदद की है। बजाज कंपनी ने स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाया है। अभी तक बेगूसराय में उपलब्ध लाइट से डे और नाइट मैच कराना संभव नहीं था। इसलिए दोनों स्टेडियम में सोडियम फ्लड लाइट लगाई गई है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल के आयोजन में उपयोग किया जाता है। यह लाइट में उच्च दबाव सहने की क्षमता होती है। दिन और रात के दौरान रोशनी के फर्क को भी सामान्य बनाती है।
फुटबॉल मैच 5 मई से शुरू होकर अगले 15 मई तक जारी रहेगा
डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि पूरा जिला फुटबॉल खेल में रंग गया है। युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह खेल प्रतियोगिता इस बार और भी भव्य रूप में प्रदर्शित हो रहा है। खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा, जब वे देश के भविष्य के सितारों को मैदान पर चमकते हुए देख पाएंगे।
बेगूसराय जिला में फुटबॉल मैच 5 मई से शुरू होकर अगले 15 मई तक जारी रहेगा, जिसमें देश भर से आए 16 टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए चैंपियन बनने के लिए जी-जान लगाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से दोनों मैदानों में बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। जहां बैठकर खेल का आनंद उठाएंगे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।
जिले के 7 अच्छे होटलों में व्यवस्था
खिलड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए जिले के 7 अच्छे होटलों की व्यवस्था की गई है। तथास्तु होटल और बैंकेट हॉल बरौनी में दिल्ली, चंडीगढ़, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की पुरूष टीम रूकेगी। होटल देवी दरबार में बिहार और झारखंड की पुरुष टीम, होटल केडीएम पैलेस में मिजोरम की पुरुष टीम और होटल सम्राट में मेघालय की पुरुष टीम रुकेगी।
महिलाओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरोमाइल बरौनी में व्यवस्था की गई है। जहां मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु की टीम रुकेगी। बिहार की महिला टीम के लिए सरोजगी गार्डेन सिंघौल में व्यवस्था की गई है।
ऑफिसियल्स के लिए तहेती रिसॉर्ट सिंघौल में व्यवस्था की गई हैं। सभी होटलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं हो।
खेल की तैयारी हुई पूरी, ग्राउंड भी हुआ तैयार।
एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वॉल्वो बस की व्यवस्था
सभी राज्यों के महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ी को जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ होटलों में पहुंचाया जा रहा है। खिलाड़ियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए उच्च स्तरीय सुविधा वाली वॉल्वो बस की व्यवस्था है। जो खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को प्रैक्टिस ग्राउंड से लेकर आयोजन स्थल तक ले जाएगी।
मैच को लेकर दो ग्रुप बनाए गए हैं
मैच को लेकर दो ग्रुप बनाए गए हैं। महिलाओं के ग्रुप-ए में झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और बिहार को रखा गया है। ग्रुप-बी में आंध्रप्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, दिल्ली को रखा गया है। इसी प्रकार पुरुषों की टीम के ग्रुप-ए में ओडिसा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ और ग्रुप-बी में बिहार, दिल्ली, मिजोरम, झारखंड को रखा गया है।
पहला मुकाबला 5 मई को खेल गांव बरौनी (बरौनी फ्लेग) के यमुना भगत खेल स्टेडियम में सुबह सात बजे से शुरू होगा, जहां झारखंड की महिला टीम राजस्थान से भिड़ेगी।
महिलाओं के ग्रुप-ए का पहला मुकाबला 5 मई को
महिलाओं के ग्रुप-ए का पहला मुकाबला 5 मई को सुबह 7:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में झारखंड बनाम राजस्थान और रिफाइनरी स्टेडियम में तमिलनाडु बनाम बिहार के बीच होगा।
7 मई को शाम 4:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में राजस्थान बनाम तमिलनाडु और रिफाइनरी स्टेडियम में बिहार बनाम झारखंड के मैच होंगे।
9 मई को सुबह 7:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में झारखंड बनाम तमिलनाडु और रिफाइनरी स्टेडियम में राजस्थान बनाम बिहार के बीच मुकाबला होगा।
महिला वर्ग का फाइनल 13 मई को खेला जाएगा
महिलाओं के ग्रुप-बी में 5 मई को शाम 4:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में आंध्र प्रदेश बनाम मणिपुर और रिफाइनरी स्टेडियम में हरियाणा बनाम दिल्ली का मुकाबला होगा।
7 मई को यमुना भगत स्टेडियम में सुबह 7:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में मणिपुर बनाम हरियाणा और रिफाइनरी स्टेडियम में दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश का मैच होगा।
9 मई को शाम 4:00 बजे यमुना भगत स्टेडियम में आंध्र प्रदेश बनाम हरियाणा और रिफाइनरी स्टेडियम में मणिपुर बनाम दिल्ली के बीच मुकाबला होगा।
महिला वर्ग का सेमीफाइनल 11 मई को तथा फाइनल मुकाबला 13 मई को खेला जाएगा।
पुरुष के ग्रुप-ए का पहला मुकाबला 6 मई को सुबह से होगा
पुरुष के ग्रुप-ए का पहला मुकाबला 6 मई को सुबह 7:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में ओडिसा बनाम पश्चिम बंगाल और रिफाइनरी स्टेडियम में मेघालय बनाम चंडीगढ़ के बीच होगा।
8 मई को शाम 4:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में पश्चिम बंगाल बनाम चंडीगढ़ और रिफाइनरी स्टेडियम में ओडिसा बनाम मेघालय के बीच मुकाबला होगा।
10 मई को सुबह 7:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में पश्चिम बंगाल बनाम मेघालय और रिफाइनरी स्टेडियम में चंडीगढ़ बनाम ओडिसा के बीच मुकाबला होगा।
पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल 14 मई को होगा
पुरुषों के ग्रुप-बी में 6 मई को शाम 4:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में बिहार बनाम मिजोरम और रिफाइनरी स्टेडियम में दिल्ली बनाम झारखंड के बीच मैच होगा।
8 मई को सुबह 7:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में मिजोरम बनाम दिल्ली और रिफाइनरी स्टेडियम में झारखंड बनाम बिहार के बीच मैच होगा।
10 मई को शाम 4:00 बजे से यमुना भगत स्टेडियम में बिहार बनाम दिल्ली और रिफाइनरी स्टेडियम में मिजोरम बनाम झारखंड के बीच मुकाबला होगा।
पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल मैच 12 मई को तथा फाइनल मैच 14 मई को खेला जाएगा।