बेगूसराय के GD कॉलेज में होगा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: नाइजीरिया सहित कई अन्य देश के रिसर्चर होंगे शामिल, 10 वेस्ट शोधार्थी को सम्मानित किया जाएगा – Begusarai News

4
बेगूसराय के GD कॉलेज में होगा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस:  नाइजीरिया सहित कई अन्य देश के रिसर्चर होंगे शामिल, 10 वेस्ट शोधार्थी को सम्मानित किया जाएगा – Begusarai News

बेगूसराय के GD कॉलेज में होगा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: नाइजीरिया सहित कई अन्य देश के रिसर्चर होंगे शामिल, 10 वेस्ट शोधार्थी को सम्मानित किया जाएगा – Begusarai News

दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस की जानकारी देते आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राम अवधेश कुमार।

बेगूसराय के जीडी कॉलेज में 22 और 23 फरवरी को मल्टी डिसिप्लिनरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नाइजीरिया, बांग्लादेश और नेपाल के अलावा भारत के करीब 400 शोधार्थी शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस के दौरान 82 विषयों पर प्राध्यापक और रिसर्चर अपना

.

इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष-सह-जीडी कॉलेज प्राचार्य डॉ. राम अवधेश कुमार ने बताया कि किसी भी देश की प्रगतिशीलता का आकलन प्रभावशाली तरीके से रिसर्च कार्य में जुड़े कार्यों से कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी देश विकसित देश की श्रेणी में जितना आगे होगा, वहां शोध कार्य का स्तर उतना ही ऊंचा होता है। भारत एक विकासशील देश है, लेकिन शोध के कार्य प्रभावशाली तरीके से होना चाहिए, वह नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जीडी कॉलेज का यह आयोजन बेगूसराय के साथ-साथ देश स्तर पर अपना प्रभाव छोड़ेगा। इक्वेशन में शामिल होने के लिए 250 शिक्षक एवं छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लिया है।

प्रेसवार्ता में मौजूद आयोजन समिति के सदस्य।

विद्वानों द्वारा रिसर्च पेपर पढ़ा जाएगा

कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। 150 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा। एक्जोरा रिसर्च एसोसिएशन झारखंड के साथ मिलकर यह आयोजन किया जा रहा है। जीडी कॉलेज परिसर में दो दिनों तक देश-विदेश से आए विद्वानों द्वारा रिसर्च पेपर पढ़ा जाएगा।

अधिवेशन का संयोजन कर रहे प्रो. अंजनी सिन्हा ने बताया कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से एक तरफ जहां जीडी कॉलेज सहित जिला के सभी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रिसर्च के क्षेत्र में काम करने का माहौल बनेगा। वहीं, सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे आगे क्या हो सकता है, उसका पता चल जाएगा। ऐसे में यह आयोजन हायर एजुकेशन के क्षेत्र में मार्ग निर्देशन करने का काम करेगा।

ग्रामीण बच्चों के लिए वरदान साबित होगा आयोजन

भूगोल विभाग के एचओडी डॉ. रविकांत आनंद ने बताया कि गांव से आने वाले बच्चों में अपनी बातों को तरीके से रखना की कला विकसित नहीं हो पाती है, उन्हें पता भी नहीं चल पाता है कि अपनी योग्यता प्रदर्शन कैसे किया जाता है। यह आयोजन उनके लिए वरदान साबित होगा। सभी विभाग के प्राध्यापक के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है। प्रेसवार्ता में प्रो. कुंदन कुमार भी उपस्थित थे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News