बेंगलुरु से पटना लाया गया 3 मजदूरों का शव: बिहार सरकार देगी 2-2 लाख मुआवजा, होली के दिन हुई थी तीनों की हत्या – Patna News

2
बेंगलुरु से पटना लाया गया 3 मजदूरों का शव:  बिहार सरकार देगी 2-2 लाख मुआवजा, होली के दिन हुई थी तीनों की हत्या – Patna News

बेंगलुरु से पटना लाया गया 3 मजदूरों का शव: बिहार सरकार देगी 2-2 लाख मुआवजा, होली के दिन हुई थी तीनों की हत्या – Patna News

बेंगलुरु से गोपालगंज के तीन मजदूरों का शव मंगलवार को पटना लाया गया। एयरपोर्ट पर श्रम मंत्री संतोष कुमार मौजूद थे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही बिहार सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की।

.

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा, ‘तीनों मजदूर एक निर्माण कंपनी में काम करते थे। मजदूरों के बीच आपसी लड़ाई-झगड़े के बाद उनकी मौत हो गई। चूंकि वे मजदूर थे, इसलिए श्रम मंत्रालय शवों को घर तक भेजने के लिए सारा खर्च उठाएगी। परिजनों को 2 -2 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया जाएगा।’

एयरपोर्ट पर श्रम मंत्री संतोष कुमार ने दी श्रद्धांजलि।

एंबुलेंस से पैतृक गांव शव भिजवाया

मंत्री संतोष सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एंबुलेंस से विभाग के अधिकारियों के साथ गोपालगंज डेड बॉडी को भिजवाया। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में हमलोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। आश्रितों को विभाग की ओर से अनुदान राशि जल्द जारी किए जाएंगे।

‘राज्य से बाहर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को लिए जरूरी कदम उठाएंगे। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही ठोस उपाय किए जाएंगे। प्रवासी श्रमिकों के लिए बेहतर सुरक्षा और कल्याण योजनाएं लागू की जाएगी।’

पटना से एंबुलेंस से गोपालगंज शव भेजा गया।

होली के दिन हुई थी हत्या

गोपालगंज के 3 युवक बेंगलुरु में मजदूरी करते थे। होली पर कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर रहे थे। इस बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर साथी ने ही चाकू से हमला कर दिया। हत्या करने वाले आरोपी भी गोपालगंज के ही रहने वाले हैं। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतकों की पहचान थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव निवासी राधेश्याम यादव (21), अंशु राम और दीपू कुमार (22) के रूप में हुई है।

1 साल से चल रहा था अफेयर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू की बहन के साथ अंशु का एक साल से अफेयर चल रहा था। होली वाले दिन सुधीर की बहन का उसके नंबर पर कॉल आया। इसको देखते ही मजाक में अंशू ने कॉल रिसीव कर लिया। इस बात से सुधीर नाराज हो गया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया और गुस्से में सुधीर ने अंशू पर रॉड से हमला कर दिया।

अंशू की मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीसरे मंजिल पर की दीपू की हत्या

बीच बचाव करने आए राधेश्याम को भी आरोपी सोनू और उसके भांजे सुधीर ने मार डाला। ये घटना एक फ्लैट के 7वें मंजिल पर घटी है। वहीं, घटना के बाद दीपू मौके से भागने की कोशिश करने लगा। तभी दीपू का पीछा करते हुए सुधीर और सोनू तीसरे मंजिल पर पहुंचे और उसकी भी हत्या कर दी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News