बेंगलुरु ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया: कोहली ने 100वीं टी-20 फिफ्टी लगाई; सॉल्ट ने 65, यशस्वी ने 75 रन बनाए h3>
जयपुर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
IPL के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बेंगलुरु ने बॉलिंग चुनी। राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। बेंगलुरु ने 1 ही विकेट के नुकसान पर 18वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।
RCB से विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर की 100वीं फिफ्टी लगाई, उन्होंने 62 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 33 गेंद पर 65 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 40 रन बनाकर नॉटआउट रहे। राजस्थान से यशस्वी जायसवाल ने 75 रन की पारी खेली।
बेंगलुरु की चौथी जीत 18वें IPL सीजन में RCB ने 6 मैचों में चौथी जीत दर्ज की। टीम को चारों जीत घर से बाहर ही मिली। वहीं दोनों हार होमग्राउंड पर मिली। दूसरी ओर राजस्थान की 6 मैचों में चौथी हार रही। टीम ने 2 ही मैच जीते हैं।
राजस्थान-बेंगलुरु मैच का स्कोरकार्ड
दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। लिंक
अपडेट्स
01:17 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
पडिक्कल ने विनिंग बाउंड्री लगाई, विराट नॉटआउट
देवदत्त पडिक्कल ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा के खिलाफ चौका लगाया। इसी के साथ उन्होंने टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। पडिक्कल 40 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
01:11 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
विराट फैन पहुंचा स्टेडियम
स्टेडियम में विराट कोहली का पोस्टर दिखाता दर्शक।
01:02 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
कोहली ने 100वीं टी-20 फिफ्टी लगाई
विराट कोहली ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।
विराट कोहली ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर वनिंदू हसरंगा के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने टी-20 में अपनी 100वीं हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। विराट ने IPL में 66वां 50 से ज्यादा का स्कोर भी बनाया। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की। दोनों ने 66 बार IPL में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं।
12:50 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
RCB की सेंचुरी पूरी
RCB ने 10वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। देवदत्त पडिक्कल ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी।
12:38 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
फिल सॉल्ट 65 रन बनाकर आउट
फिल सॉल्ट ने 8वें ओवर में वनिंदू हसरंगा के खिलाफ चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 28 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई। वे अगले ही ओवर में छक्का लगाने की कोशिश में कैच भी हो गए। उन्हें कुमार कार्तिकेय ने पवेलियन भेजा। सॉल्ट ने 65 रन बनाए।
12:25 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
RCB की अच्छी शुरुआत
174 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 65 रन बनाए।
12:19 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
RCB के 50 रन पूरे
RCB के 50 रन पूरे हो चुके हैं। 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर महीश तीक्षणा के खिलाफ विराट कोहली ने सिंगल लेकर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान फिल सॉल्ट भी क्रीज पर मौजूद रहे।
12:09 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
RCB के 3 ओवर में 30 रन
RCB के ओपनर्स ने मजबूत शुरुआत की।
RCB ने शुरुआती 3 ओवर में 30 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर हैं।
12:02 PM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
सॉल्ट ने पहले ओवर में 10 रन बनाए
174 रन के टारगेट का पीछा करन उतरी बेंगलुरु के ओपनर फिल सॉल्ट ने पहले ओवर में 10 रन बनाए। राजस्थान के लिए पहला ओवर पेसर जोफ्रा आर्चर ने कराया।
11:58 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
RR ने RCB को 174 रन का टारगेट दिया
11:28 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
कोहली से जुरेल का कैच छूटा
सुयश शर्मा की गेंद पर ध्रुव जुरेल को जीवनदान मिला। 17वें ओवर की आखिरी बॉल सुयश ने मिडिल स्टंप पर फुल लेंथ की फेंकी। ध्रुव जुरेल आगे बढ़े और हवा में शॉट खेला, लेकिन ठीक से टाइम नहीं हुआ और गेंद ऊपर चली गई। यहां कोहली ने लॉन्ग-ऑफ पर कैच छोड़ दिया। गेंद सीधा उनके पास आई, लेकिन फिर भी वो कैच नहीं पकड़ सके। वो खुद भी इस पर नाराज दिखे और गुस्से में बॉल वापस थ्रो किया।
11:22 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यशस्वी LBW हुए
यशस्वी जायसवाल 75 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान की पारी के 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर जोश हेजलवुड ने उन्हें LBW कर दिया।
11:19 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
जायसवाल ने स्कूप शॉट पर सिक्स लगाया
16वें ओवर की पहली बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने स्कूप शॉट खेलकर जोश हेजलवुड को सिक्स लगा दिया। ओवरपिच बॉल पर जायसवाल ऑफ साइड की तरफ थोड़ा हटे, गेंद बैट के बीच में लगाई और जायसवाल ने शानदार टाइमिंग से फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया।
11:06 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा
राजस्थान का दूसरा विकेट 14वें ओवर की दूसरी बॉल पर गिरा। यश दयाल की बॉल पर विराट कोहली ने रियान पराग का कैच पकड़ा। पराग 30 रन बनाकर आउट हुए।
पराग 22 बॉल पर 30 रन बनाकर आउट हुए।
10:58 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यशस्वी की सीजन की दूसरी फिफ्टी
यशस्वी जायसवाल ने क्रुणाल पंड्या की बॉल पर सिंगल लेकर फिफ्टी पूरी की। उनकी IPL करियर की 11वीं और सीजन की दूसरी फिफ्टी है।
10:38 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
क्रुणाल ने अपने पहले ही ओवर में सैमसन का विकेट लिया
क्रुणाल पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में राजस्थान के कैप्टन संजू सैमसन का विकेट लिया। बेंगलुरु की ओर से सातवां ओवर क्रुणाल पंड्या ने किया। ओवर की पांचवीं गेंद को सैमसन आगे बढ़ कर खेलना चाह रहे थे। वह क्रीज से काफी आगे आ गए थे। वह गेंद मिस कर गए और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने बिना कोई गलती किए स्टंप कर दिया। संजू ने 19 गेंद का सामना कर 15 रन बनाए।
10:29 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में राजस्थान ने 45 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान की शुरुआत ठीक ही रही। टीम ने पहले 6 ओवर में विकेट तो नहीं खोए लेकिन, रन स्लो बनाए। टीम ने पावरप्ले में 45 रन बनाए।
10:25 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स के 36 रन
5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं।
10:09 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान ने पहले में 6 रन बनाए
राजस्थान ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। बेंगलुरु से भुवनेश्वर कुमार ने पहला ओवर किया।
09:58 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
RCB हरी जर्सी में उतरी
राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु हरी जर्सी में खेलने उतरी है। इससे पहले भी यह टीम हर सीजन कम से कम एक मैच हरी जर्सी में खेलती है। दरअसल, बेंगलुरु की टीम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हरे रंग की जर्सी पहनकर खेलती है। RCB ने 2011 में पहली बार हरी जर्सी में मैच खेला था। 2011 से RCB ने ‘गो ग्रीन’ नाम की इस पहल को जारी रखा हुआ है। यह कदम ग्लोबल वार्मिंग के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए उठाया गया है।
RCB ग्लोबल वार्मिंग के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए हरी जर्सी पहनती है।
09:54 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
RR में एक बदलाव
RR के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, टीम में फजलहक फारूकी की जगह वनिंदु हसरंगा को मौका मिला है।
09:52 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
रजत ने कहा, पहले गेंदबाजी करेंगे
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। यह (हरी जर्सी) अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए है।
09:36 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
RCB ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग का फैसला
दिन के पहले मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। मैच राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
09:25 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे
राजस्थान और बेंगलुरु के बीच IPL में 32 मैच खेले गए। 14 में राजस्थान और 15 में बेंगलुरु को जीत मिली। दोनों के बीच 3 मैच बेनतीजा भी रहे। जयपुर में दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए, RR को 5 में और RCB को 4 में जीत मिली।
09:24 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
हसरंगा राजस्थान के टॉप विकेट टेकर
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 मैचों में 178 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाज वनिंदु हसरंगा टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अपने 3 मैचों में कुल 6 विकेट लिए है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
09:24 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
रजत-कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार दोनों ने 5 मैचों में कुल 186 रन बनाए हैं। कोहली ने मुंबई के खिलाफ 67 रन की पारी खेली थी। उससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए थे। रजत ने MI के खिलाफ 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। विकेट टेकर्स में टीम के जोश हेजलवुड टॉप पर हैं। उन्होंने 5 मैचों में कुल 8 विकेट हासिल किए हैं।
09:24 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
पिच रिपोर्ट
जयपुर के सवाई मानसिंह की पिच बैटिंग फ्रैंडली है। टी-20 क्रिकेट में यहां 180-196 के बीच का स्कोर आम बात है। इस सीजन यहां यह पहला मैच होगा। जयपुर में अब तक 57 IPL मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने यहां 20 और 37 मैचों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
09:23 AM13 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
वेदर कंडीशन
जयपुर में मैच वाले दिन मौसम काफी गर्म रहेगा। रविवार को यहां का टेम्परेचर 25 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा रहेगी।
खबरें और भी हैं…