बेंगलुरु गैंगरेप, सिद्धारमैया बोले-क्या भाजपा शासन में रेप नहीं हुए: कहा- समाज में बुराई भी है, हम कार्रवाई करेंगे; BJP ने गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा था h3>
बेंगलुरु6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा ने राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर से इस्तीफे की मांग की थी। सिद्धारमैया इसका जवाब दे रहे थे।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला से गैंग रेप मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा- कर्नाटक में भाजपा के कार्यकाल में कोई बलात्कार नहीं हुआ? बलात्कार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए। लेकिन कुछ बुरे लोग होते हैं। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
दरअसल, बेंगलुरु में रविवार रात बस का इंतजार कर रही 37 साल की महिला से गैंगरेप हुआ था। इससे अलावा राजधानी के होयसला नगर में 6 साल की बच्ची के रेप के बाद हत्या हुई थी।
इस पर भाजपा राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर से इस्तीफे की मांग की थी। सिद्धारमैया भाजपा के इस्तीफे की मांग का जवाब दे रहे थे। इस दौरान वे बेलगावी में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में थे।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा- कर्नाटक कभी अपनी संस्कृति, परंपरा और सुरक्षा के लिए जाना जाता था। अब लुटेरों और बलात्कारियों के लिए स्वर्ग के रूप में बदनाम हो रहा है।
इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा जिस गैंगरेप को लेकर भाजपा ने गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा है, वह बेंगलुरु में 19 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे हुआ था। पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु की रहने वाली महिला केआर मार्केट इलाके में बस का इंतजार कर रही थी।
महिला ने आरोपियों से येलहंका जाने वाली बस के बारे में पूछा। आरोपियों ने उसे बताया कि बस स्टॉप कहीं और है। आरोपी मदद के बहाने महिला को गोडाउन स्ट्रीट ले गए। इसके बाद महिला के साथ रेप किया। इसके अलावा उसका मोबाइल, जेवर और नकदी लूट ली। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों केआर मार्केट में काम करने वाले मजदूर है।
एक हफ्ते पहले 6 साल की बच्ची से रेप हुआ था बेंगलुरु के होयसला नगर में एक अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना 13 जनवरी को शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। बच्ची के माता-पिता नेपाल के रहने वाले हैं और साइट पर सिक्योरिटी गोर्ड के रूप में काम करते थे।
घटना के समय बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने लड़की को देखा तो आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
——————————————–
कर्नाटक में अपराधों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया, बोली- 7 आरोपियों ने रेप के बाद कार में बैठाकर पूरे शहर में घुमाया
साल भर पहले हावेरी जिले में एक होटल में इंटर-रिलिजन कपल के साथ मारपीट के बाद पीड़ित महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि होटल रूम में जबरन घुसे 6 लोगों ने पहले मारपीट की। फिर उसे जंगल में ले गए। पूरी खबर पढ़ें…
कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, CM बोले- केस की जांच CID करेगी; BJP ने प्रदर्शन किया
कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज कैंपस में कांग्रेस पार्षद की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वह MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। आरोपी उसका क्लासमेट रह चुका था। वारदात के एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
खबरें और भी हैं…
देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News