बुजुर्ग पति-पत्नी को डॉक्टर ने की कुचलने की कोशिश: गोरखपुर में दोनों खाना खाकर टहल रहे थे, तभी शराब के नशे में डॉक्टर ने की कार चढ़ाने की कोशिश – Gorakhpur News

4
बुजुर्ग पति-पत्नी को डॉक्टर ने की कुचलने की कोशिश:  गोरखपुर में दोनों खाना खाकर टहल रहे थे, तभी शराब के नशे में डॉक्टर ने की कार चढ़ाने की कोशिश – Gorakhpur News

बुजुर्ग पति-पत्नी को डॉक्टर ने की कुचलने की कोशिश: गोरखपुर में दोनों खाना खाकर टहल रहे थे, तभी शराब के नशे में डॉक्टर ने की कार चढ़ाने की कोशिश – Gorakhpur News

गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर एलबी गुप्ता पर शहर के एक बड़े बिजनेसमैन के बुजुर्ग माता-पिता पर कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप लगा है। आरोप है कि डॉक्टर शराब के नशे में धूत थे और कार से आ रहे ​थे। तभी

.

तेज रफ्तार कार देख बुजुर्ग पति-पत्नी किनारे हो गए और गार्ड रूम के पास जाकर अपनी जान बचाई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने कई बार अपनी कार बैक कर दोनों को कुचलने की कोशिश की। घटना कैंट इलाके के सिविल लाइन स्थित डीएम आवास के बगल में हरिओम नगर कॉलोनी के गेट नंबर एक की है।

पुलिस CCTV कैमरों की जांच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस इसके बाद बुजुर्ग पति-पत्नी हरिओम नगर कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां लगे CCTV कैमरों की जांच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, पीड़ित बुजुर्ग सीताराम अग्रवाल ने पुलिस को डॉ. एलबी गुप्ता के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।

SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह तस्वीर, आर्बिट ग्रुप के डॉयरेक्टर अभिषेक अग्रवाल के पिता सीताराम अग्रवाल की है।

शहर के बड़े बिजनेसमैन के माता-पिता संग हुई घटना दरअसल, ​आर्बिट ग्रुप के डॉयरेक्टर अभिषेक अग्रवाल का कैंट इलाके के हरिओम नगर कॉलोनी में घर है। शनिवार की रात करीब 10 बजे उनके पिता सीताराम अग्रवाल और माता साधना अग्रवाल खाना खाकर कॉलोनी में पैदल टहल रहे ​थे।

अभी वह लोग कॉलोनी के गेट नंबर एक के पास पहुंचे थे कि तभी डीएम आवास की तरफ से डॉ. एलबी गुप्ता अपनी कार से आ रहे थे। तेज रफ्तार कार आती देख दोनों पति-पत्नी सड़क से किनारे होकर गार्ड रूम के पास चले गए।

यह तस्वीर, डॉ. एलबी गुप्ता और उनकी पत्नी की है।

कई बार की कार चढ़ाने की कोशिश आरोप है कि डॉक्टर ने दोनों बुजुर्गों को देख अपनी कार उनकी तरफ मोड़ दी और कार से कुचलने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि इस दौरान दोनों बुजुर्ग पत्नी-पत्नी को कार बैक कर कई बार डॉक्टर ने अपनी कार से कुचलने की कोशिश की। दोनों ने किसी तरह गार्ड रूम के पास छिपकर अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News