बीजेपी अध्यक्ष नड्‌डा से मिले सीएम शिवराजसिंह, मुलाकात के बारे में किया ये ट्वीट | CM Shivraj Singh met BJP President JP Nadda | Patrika News

63
बीजेपी अध्यक्ष नड्‌डा से मिले सीएम शिवराजसिंह, मुलाकात के बारे में किया ये ट्वीट | CM Shivraj Singh met BJP President JP Nadda | Patrika News

बीजेपी अध्यक्ष नड्‌डा से मिले सीएम शिवराजसिंह, मुलाकात के बारे में किया ये ट्वीट | CM Shivraj Singh met BJP President JP Nadda | Patrika News

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से हुई मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर इस मुलाकात के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने लिखा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सरल सहज और जुझारू व्यक्तित्व हमेशा कार्य करने की नई प्रेरणा देता है। यह देश का सौभाग्य है कि उनके रूप में एक जनसेवी, तपस्वी और कर्मठ राष्ट्रपति देश को मिली. उनसे प्रेरणा प्राप्त कर मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा।

इसके बाद सीएम शिवराजसिंह चौहान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। इस मुलाकात के बारे में उन्होंने ट्वीट कर बताया-

आज नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा से सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यों एवं प्रयासों से अवगत कराया। मैं माननीय नड्डा को उनके सतत सहयोग, समर्थन एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़ें

शिवराज का दिल्ली दौराः मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर निगम-मंडलों में नियुक्तियों की अटकलें तेज

दिल्ली में शिवराज केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह से भी मिले। इस मुलाकात को लेकर भी उन्होंने ट्वीट किया है. दिल्ली प्रवास के दारान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलेंगे। वे उन्हें प्रदेश में अतिवर्षा और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति के साथ ही राहत व बचाव कार्य की जानकारी देंगे। प्रदेश में प्राकृतिक कृषि के साथ ही कृषि विविधीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री देर रात वापस भोपाल लौट आएंगे।

कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं शिवराज
नड्डा से शिवराज की मुलाकात को लेकर पार्टी के नेताओं का कहना है कि शिवराज जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। शिवराज इसे लेकर नड्‌डा से चर्चा कर सकते हैं। राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल 4 पद रिक्त हैं। इसमें से तीन पद उपचुनाव में सिंधिया समर्थक तीन मंत्रियों इमरती देवीए गिर्राज दंडोतिया व रघुराज कंषाना के हारने के बाद से खाली हैं। इनके विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास हैं। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 35 पद हैं। फिलहाल 30 मंत्री हैं।

निगम.मंडलों के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा
सूत्रों का कहना है कि कुछ निगम.मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां की जा सकती हैं। इसके लिए स्थानीय निकाय चुनाव होने का इंतजार किया जा रहा था। इसके साथ ही संगठन स्तर पर भी नियुक्तियां होंगी। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में जीत.हार की समीक्षा की गई है। अब परफार्मेंस के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। माना जा रह है कि प्रदेश के 10 से 12 जिलों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News