बिहिया की पंचायतों में भूमि सर्वेक्षण के लिए हो रहीं ग्राम सभाएं h3>
-2005 के बाद का बंटवारा, तो वंशावली में पुत्री का नाम भी देना होगा बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। इसे लेकर पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी आकाशी और कानूनगो शबनम सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में आये रैयतों को सर्वे से संबंधित जानकारी दी गई। आमसभा में रैयतों को प्रपत्र एक से 22 तक के सर्वे से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। कानूनगो सिंह ने बताया कि प्रपत्र 06 में खेसरा पंजी बनायी जाएगी। प्रपत्र 7 में खनापूरी पर्चा वितरित किया जायेगा/ भरा जाएगा और खतियान का प्रारूप तैयार किया जाएगा। प्रपत्र 8 में त्रुटि सुधार का दावा किया जाएगा। वहीं संतुष्ट नहीं होने पर प्रपत्र 14 में दावा आपत्ति की अपील शिविर प्रभारी के पास की जाएगी। पुनः अगर रैयत त्रुटि निदान से संतुष्ट नहीं हो तो प्रपत्र 20 में जिला में बंदोबस्त पदाधिकारी के पास अपील कर सकेगा। प्रपत्र 18 में जमीन की लगान निर्धारित की जायेगी। स्वघोषणा और वंशावली 30 दिन में जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद का अगर बंटवारा है, तो वंशावली में पुत्री का नाम भी देना होगा। नया सर्वेक्षण तकनीक और प्रौद्योगिकी आधारित होगा, जो बिल्कुल पारदर्शी होगा। इस आधार पर नया खतियान तैयार किया जायेगा। जमीन की मापी एटीएस मशीन से की जाएगी। प्रत्येक राजस्व ग्राम का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि इस सर्वेक्षण में आप सबों से सहयोग की अपेक्षा रखता हूं। उन्होंने रैयतों के घोषणा का प्रपत्र दो जिसमें अपनी जमीन का स्वघोषणा पूर्ण विवरण खाता खेसरा एवं जमीन का वारिश होने के कागजात और वंशावली प्रपत्र तीन (1) जिसमें अपनी वंशावली का पूर्ण विवरण जमाबंदी या खतियान से शुरू कर देना है। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने सर्वेक्षण में सबों से सहयोग की अपेक्षा की। पिछले और इस सर्वेक्षण में अंतर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सर्वेक्षण में जमीन मालिक को जमीन से संबंधित कागजात पेश करना होगा। जिस आधार पर नया खतियान तैयार किया जाना है। इस सर्वेक्षण के बाद नक्शा में भी सुधार किया जाएगा और पुराने नक्शे की जगह नया नक्शा जारी किया जायेगा। अमेहता और खननी कला में रैयतों को भूमि सर्वे की दी गई जानकारी -वंशावली बनवाने से लेकर अन्य प्रपत्रों को भरने का तरीका बताये गये फोटो कैप्सन 2- अमेहता में रैयतों को जानकारी देते सर्वे के अधिकारी। पीरो, संवाद सूत्र। प्रखंड के अमेहता और खननी कला में कार्यशाला का आयोजन कर रैयतों को भूमि सर्वे कराने के मामले में आवश्यक कागजात जुटाने के टिप्स दिये गये। सर्वे के लिये आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता अमेहता में मुखिया श्रीमन नारायण तिवारी ने और खननी कला में मुखिया रीमा देवी ने की। मौके पर उपस्थित अमेहता में अमीन दीपक कुमार और खननी कला में चंदन कुमार राय ने रैयतों को वंशावली बनवाने से लेकर अन्य प्रपत्रों को भरने के तरीके बताये गये। अमेहता में राघवेन्द्र नारायण उर्फ सोनू तिवारी और खननी कला में संजय कुमार पाण्डेय उर्फ बड़क बाबा ने बतौर मुखिया प्रतिनिधि रैयतों से अपने-अपने कागजात तैयार कर लेने का अनुरोध किया। कानूनगो और अमीन ने रैयतों को बताया कि सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक फॉर्म वितरित किया जा रहा है। भूमि से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ-साथ वंशावली प्रस्तुत करने पर सर्वे कराने वाले रैयतों को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। रैयतों को प्रपत्र 2 और 3 भरने की प्रक्रिया भी बतायी गयी। अमीन ने वंशावली को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान करने का तरीका भी बताया। रैयतों को यह भी बताया गया कि स्व घोषणा पत्र और वंशावली हर हाल में तैयार कर लें। पंचायत की ओर से वंशावली तैयार करने और घोषणा पत्र तैयार करने के लिये आवश्यक सहयोग दिया जायेगा। रैतयों को बताया कि सरकार भूमि सर्वेक्षण के सिलसिले में हवाई सर्वेक्षण करा चुकी है। ग्राफिक नक्शा के आधार पर जमीन के सर्वे से संबंधित कागजात तैयार कर लिया गया है। रैयतों से अनुरोध किया गया कि अपनी जमीन की नापी करा लें और नापी के आधार पर नक्शा बन जायेगा। खतियान के साथ नक्शे में सुधार की प्रक्रिया भी रैयतों को बतायी गयी। मौके पर खननी कला पंचायत में रैयत जयप्रकाश पाण्डेय, अवध बिहारी पासवान, धर्मवीर पासवान, बैद्यनाथ पाण्डेय, विशेश्वर पाण्डेय और अवधेश सिंह की ओर से उठायी गयी समस्याओं का समाधान भी अमीन ने किया। ———————-
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News