बिहार MLC चुनावः बदला-बदला नजर आएगा विधानपरिषद, राजद की ताकत बढ़ी, जदयू का सबसे बड़े दल का दर्जा बरकरार

215
बिहार MLC चुनावः बदला-बदला नजर आएगा विधानपरिषद, राजद की ताकत बढ़ी, जदयू का सबसे बड़े दल का दर्जा बरकरार

बिहार MLC चुनावः बदला-बदला नजर आएगा विधानपरिषद, राजद की ताकत बढ़ी, जदयू का सबसे बड़े दल का दर्जा बरकरार

विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार यानी MLC की 24 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट गुरुवार को आ गया। रिजल्ट ने सदन का नजारा बदल दिया है। भले ही पार्टियों का वरीयता क्रम नहीं बदला है लेकिन विपक्ष की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूद हुई है। राजद की ताकत पहले से बढ़ गई है। 

जिन 24 सीटों पर चुनाव हुआ है उनसे से 21 सीटे पहले एनडीए के पास थीं। इसमें 12 भाजपा और 9 सीटें जदयू के पास थीं। दो सीटें राजद और एक सीट कांग्रेस के पास थी। 

पहले जदयू के पास 32 विधान पार्षद थे। इसमें से नौ सीटें खाली हुई थीं। नौ में से जदयू पांच सीटें ही जीत सकी है। इस तरह विधान परिषद में जदयू के अब 28 सदस्य हो गये हैं। नुकसान के बाद भी जदयू का सबसे बड़े दल का दर्जा बरकरार है।

संबंधित खबरें

भाजपा के पहले 27 सदस्य थे। इसमें से 12 सीटें खाली हुई थीं लेकिन उसे सात सीटों पर ही जीत हासिल हुई है। इस तरह उसको पांच सीटों का नुकसान हुआ और अब 22 सदस्य हो गए हैं। भाजपा इसके पहले भी दूसरे नंबर पर थी। राजद के पास पहले सात सदस्य थे। राजद की दो सीटें खाली हुई थीं। इस चुनाव में छह सीटें मिली हैं। यानी चार सीटों का फायदा हुआ है। अब राजद के 11 विधान पार्षद हो गये हैं। 

आधी से अधिक सीटों पर NDA जीता, राजद ने जदयू को पछाड़ा

कांग्रेस के चार सदस्य थे। एक सीट खाली हुई थी। इस बार भी एक सीट पर जीत हुई है। इस तरह कांग्रेस के अब भी चार सदस्य बरकरार हैं। सीपीआई के पास दो सदस्य हैं। इस बार सीपीआई को कोई सीट नहीं मिली है। वीआईपी भी इस चुनाव में शून्य पर आउट हो गई है। वीआईपी के एक सदस्य पहले से हैं, जिसमें अब कोई बदलाव नहीं आया है। इस तरह देखें तो एनडीए के विधान परिषद में 52 सदस्य हो गये हैं।

जदयू के 28, भाजपा के 22, रालोजपा के एक और हम के एक। विधान परिषद में रालोजपा नई पार्टी होगी। 75 में 52 सदस्य अर्थात दो-तिहाई से अधकि एनीडए सदस्य हो गये हैं। इसका बड़ा फायदा एनडीए को मिलेगा। कोई भी विधेयक पास कराना हो, बजट हो या कोई अन्य प्रस्ताव, सभी में सदन में बहुमत की जरूरत होती है। विपक्ष के पास अब राजद के 11, कांग्रेस के चार, सीपीआई के दो अर्थात कुल 17 सदस्य हो गये हैं। विधान परिषद में निर्दलीय सदस्यों की संख्या पांच हो गई है। 

पार्टी वार जानिये कौन कहां से जीता

भाजपा (7) 

पूर्णिया – दिलीप जायसवाल  

गोपालगंज – राजीव सिंह  

रोहतास – कैमूर – संतोष सिंह 

समस्तीपुर – तरुण कुमार  

औरंगाबाद – दिलीप सिंह 

कटिहार – अशोक अग्रवाल 

दरभंगाः सुनील चौधरी

राजद-6 

पटना – कार्तिकेय सिह

प. चम्पारण – कुमार सौरभ  

मुंगेर – अजय कुमार सिंह

गया – कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकू यादव 

सीवान – विनोद अग्रवाल

सहरसा – अजय सिंह

जदयू-5

मुजफ्फरपुर – दिनेश सिंह  

नालंदा – रीना यादव  

भोजपुर – राधाचरण साह 

सीतामढ़ी – रेखा देवी 

भागलपुर – विजय कुमार सिंह 

निर्दलीय-4 

सारण- सच्चिदानंद राय 

मधुबनी-अम्बिका यादव 

नवादा- अशोक यादव

पूर्वी चम्पारण- महेश्वर सिंह

कांग्रेस-1 

बेगूसराय राजीव कुमार आगे 

रालोजपा 1 

हाजीपुर – भूषण राय 

 



Source link