बिहार में हो रही अच्छी प्रगति, कई जिलों ने जीते पुरस्कार: नीति आयोग

3
बिहार में हो रही अच्छी प्रगति, कई जिलों ने जीते पुरस्कार: नीति आयोग

बिहार में हो रही अच्छी प्रगति, कई जिलों ने जीते पुरस्कार: नीति आयोग

बिहार में अच्छी प्रगति हो रही है। कई जिलों ने विकास कार्यों में पुरस्कार जीते हैं, जिससे आगे के विकास कार्य संभव हो रहे हैं। नीति आयोग के सीईओ ने बताया कि भारत ढाई साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी…

बिहार में हो रही अच्छी प्रगति, कई जिलों ने जीते पुरस्कार: नीति आयोग ढाई साल में दुनियां की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की होगी

भारत में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यव्था

बिहार जेनैक्स लैब के उद्घाटन से पहले नीति आयोग के सीईओ ने कहा

गया। प्रधान संवाददाता

बिहार में अच्छी प्रगति हो रही है। कई जिलों ने अच्छा काम कर पांच करोड़ तक के पुरस्कार जीते हैं। इस राशि से जिले विकास के दूसरे काम हो रहे हैं।

देश में 112 आकांक्षी जिलों में 13 बिहार के हैं। इसी प्रकार देश के 500 आकांक्षी ब्लॉक में बिहार के 61 हैं। यह 27 जिलों फैले हैं। सोमवार को बिपार्ड में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने यह बातें कहीं। गया स्थित बिपार्ड में मंगलवार को बिहार जनैक्स लैब के उद्घाटन को लेकर नीति आयोग के सीईओ गया पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने बिहार के अधिकारियों के साथ बिपार्ड में बैठक की। यहां के विकास कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी राजेन्द्र, मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, बिपार्ड के सहायक निदेशक आर्य गौतम, बिपार्ड के उप निदेशक चेत नारायण मौजूद थे।

ढाई साल में दुनियां की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की होगी

नीति आयोग के सीईओ ने बताया कि भारत ढाई साल में दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। अभी भारत दुनियां में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। 2030 तक हमारी अर्थव्यवस्था डबल होकर सात ट्रलियन डॉलर होने वाली है। 2047 में आज अमेरिका की जितनी बड़ी अर्थव्यवस्था है उससे बड़ी भारत की होगी। आज अमेरिका की अर्थव्यवस्था 25 ट्रिलियन डॉलर की है। 2047 में हम 30 मिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले देश होंगे।

बिहार जेनैक्स लैब का आज होगा उद्घाटन

गया बिपार्ड में बिहार जेनैक्स लैब का मंगलवार को उद्घाटन होगा। यह देश का पहला और अच्छा लैब होगा। इस लैब में हर प्रकार के डेटा उपलब्ध होंगे। सीईओ ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य किसी प्रकार की जानकारी अधिकारी यहां से ले सकते हैं। पहले सभी विभागों के पास अलग-अलग जानकारी होती थी। उसको एक साथ जोड़ा गया है। प्रत्येक ब्लॉक तक की जानकारी ली गई है। इसमें 412 इंडिकेटर हैं। 1200 तरीके के डेटाबेस हैं। उन्होंने बताया कि किसी जिसे में कोई समस्या हो तो उसे जिले के डीएम यह देख सकते हैं कि क्या इसका समाधान दूसरे किसी जिले या राज्य में कैसे हुआ। पूरे देश से यहां प्रशिक्षण के लिए अधिकारी आएंगे। बिपार्ड प्रशिक्षण के क्षेत्र में विश्व का सेंटर बनेगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News