बिहार में होली : पटना पर चढ़ा होली का खुमार, होलिका जली लेकिन कल होली मनाएगा बिहार… पढ़िए आज क्या है पटना का हाल

216
बिहार में होली : पटना पर चढ़ा होली का खुमार, होलिका जली लेकिन कल होली मनाएगा बिहार… पढ़िए आज क्या है पटना का हाल

बिहार में होली : पटना पर चढ़ा होली का खुमार, होलिका जली लेकिन कल होली मनाएगा बिहार… पढ़िए आज क्या है पटना का हाल

बिहार में होली का त्योहार कल मनाया जाएगा। हालांकि राजधानी पटना आज से ही होली की खुमारी में चली गई है। राजधानी पटना की सड़कें सन्‍नाटी हो गईं हैं। दुकानें बंद, हैं और होलिका भी जला दी गई है लेकिन विधिवत रूप से होली कल मनाई जाएगी। रंग वाली होली चैत्र महीने के कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। इसलिए बिहार इसे कल मनाएगा।

 

पटना : बिहार पर होली की खुमारी छा चुकी है। लोग होली के मूड में आ गए हैं। होलिका भी जला दी गई है लेकिन होली आज नहीं मनाई जाएगी। बिहार के ज्यादातर हिस्से में कल होली मनाई जानी है। दरअसल, पंचांग के अनुसार बिहार के लोग कल होली मनाएंगे। हालांकि आज की बात की जाए तो सड़कें सूनी हो चुकी हैं। राज्य के दूसरे हिस्सों से पटना आकर पढ़ने वाले और दूसरे जिलों से पटना आकर नौकरी करने वाले अपने घरों को रवाना हो चुके हैं लिहाजा राजधानी की सड़कों सन्‍नाटी हो चुकीं हैं।

हंगामेदार बजट सत्र के बाद देखिए विधानसभा में कैसे खेली गई होली… श्रेयसी सिंह के गाल पर किसने मला गुलाल

बिहार में दो दिन की हो गई होली
देश के ज्यादातर हिस्सों में होली आज मनाई जा रही है लेकिन बिहार में होली कल मनाई जाएगी। लेकिन आज भी लोग रंग लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। जगह जगह होली के गीत और मस्ती का माहौल छाया हुआ है। बच्चे आज भी होली खेलते नजर आ रहे हैं। कुछ मोहल्लों में आज भी होली मनाई जा रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि इस बार होली दो दिनों की पड़ रही है। ऐसे में बिहार के लोगों को दो दिन होली मनाने का मौका मिला रहा है।

CRPF Holi: होली के जश्न में डूबे CRPF के जवान, गाने पर थिरकते नजर आए

आज भी मन रही होली
बिहार में इस बार होली दो दिनों की हो गई है। हालांकि पूरा देश आज होली मना रहा है लेकिन बिहार कल इसे विधिवत रूप से मनाएगा। एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाने की खुशी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर आज भी बच्चे पिचकारी लिए नजर आ रहे हैं। होलिका जलने के बाद से ही महिलाएं पकवान बनाने में जुट गईं हैं। इस पर राजधानी पटना की सौम्‍या सिंह मजाक में कहती हैं ‘अच्छा है इस बार बिहार के लोगों को होली मनाने के लिए ‘स्‍पेशल स्‍टेट का दर्जा’ मिल गया है। इससे महिलाओं को पकवान बनाने में आसानी हो गई है।’

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : holi in bihar: holi is on the rise, holika burns but bihar will celebrate holi tomorrow, read what is the condition of patna today
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News