बिहार में पूर्व मुखिया समेत पांच की हत्या, आरा में बर्थडे पार्टी में मर्डर

195
बिहार में पूर्व मुखिया समेत पांच की हत्या, आरा में बर्थडे पार्टी में मर्डर

बिहार में पूर्व मुखिया समेत पांच की हत्या, आरा में बर्थडे पार्टी में मर्डर

बुधवार की रात सूबे के कई हिस्सों में मर्डर की वारदात सामने आयी। पूर्व मुखिया समेत सूबे में कुल 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। कटिहार में युवक की हत्या, आरा में वांटेड की हत्या, भोजपुर में बर्थडे पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या, चंपारण में गला रेतकर मर्डर,  बक्सर में संदिग्ध हालत में लाश और बांका में बच्चे की हत्या और बक्सर में पूर्व मुखिया के मर्डर की वारदात सामने आयी हैं।

आरा में वांटेड की हत्या 

आरा शहर के आनंद नगर शिवपुर में वांटेड केबी उर्फ जीतेंद्र की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। मृतक जीतेन्द्र जवाहर टोले का रहने वाला था। वह कई मामलों में आरोपित रहा है। बुधवार की रात शिवपुर में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीयों ने आशंका जताई है कि वांटेड जीतेन्द्र की हत्या विरोधी गुट के सदस्यों ने की है।  

बक्सर में पूर्व मुखिया की हत्या, 2 घायल 

बुधवार रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें पूर्व मुखिया की हत्या कर दी गई। पूर्व मुखिया के शरीर में 5-6 गोलियां लगी हैं। अन्य घायलों में पूर्व मुखिया के घर के सदस्य राजेश सिंह (उम्र 46) और अजय सिंह (उम्र 26) का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के पैर और कमर में गोली लगी है। बहरहाल, पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

आरोपी की पीट कर हत्या

 कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में 9 साल की लड़की से दुष्कर्म के मामले में लड़की की शिकायत पर ग्रामीणों ने आरोपित को नग्न अवस्था में गैस गोदाम के पीछे पकड़ा और आक्रोशित परिजनों ने आरोपित को खजूर के पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलते ही हसनगंज पुलिस दलबल के साथ पहुंची। आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर इलाज हेतु हसनगंज पीएचसी लाया गया। जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर गया। वहीं सदर अस्पताल ले जाने के दौरान आरोपी की मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।

संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश

बक्सर जिले के चौसा में एक युवक की लाश मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है। नगर पंचायत स्थित दुर्गा मोड़ के नजदीक पंचायत भवन के सामने स्थित नाले में लाश पाई गई है। जानकारी मिलने पर मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुँच जांच में जुट गई है। लाश की अबतक पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने मर्डर की आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगी। 

युवक की गला रेत कर हत्या

पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र के चकनिया निवासी युवक की गला रेत हत्या कर दी गयी। युवक का शव बलवा मन के समीप बुधवार को गन्ने के खेत से मिला था। मृतक की पहचान चकनियां के आकाश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक अपने ही गांव के एक लड़के के द्वारा फोन पर बुलाए जाने के बाद कर्ज का रुपया वापस लेने के लिए घर से निकला था। घर से निकलने के बाद से वह लापता था। बलवा मन के समीप एक लावारिस बाइक के पड़े होने की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस ने गन्ने के खेत से शव बरामद किया। घटना में संलिप्तता की शक पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। गुरुवार की सुबह आकाश की अंत्येष्टि हुई।

पति पर लगाया हत्या का आरोप

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के महोता गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की गला दबा कर हत्या करने का आरोप उसकी मां ने अपने पति पर लगाया है। महोता गांव के दीपक शर्मा की पत्नी खुश्बू देवी ने कहा कि मंगलवार की देर रात वह अपने कमरे में सोई थी कि अचानक उनके सात वर्षीय पुत्र राघव कुमार के रोने की आवाज आई, लेकिन उसके तुरंत चुप हो जाने की वजह से वह फिर सो गईं। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उनके पति बच्चे को लेकर अचानक रेफरल अस्पताल चले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया तथा उसकी स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया। भागलपुर में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति नशे में चूर रहते हैं, इसी वजह से उन्होंने बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी है। पुलिस ने गांव पंहुच कर बच्चे के शव को कब्जे में लिया तथा घर की जांच की। घर में कुल्हाड़ी, दबिया, कुदाल तथा तंत्र मंत्र के सामान मिले। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया तथा आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।

आदमखोर बाघ का सातवां शिकार बनी 12 साल की बच्ची, आंखों के सामने उठा ले गया; खेत में छोड़ी लाश

बर्थडे पार्टी में चली गोली, 1 की मौत 

आरा में बर्थडे पार्टी में गोली मारकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के दोस्तों ने युवक को बुलाया। केक खिलाने के बाद उसके सिर में 3 गोलियां मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। केक काटने से पहले शराब और मटन पार्टी भी की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और शराब की बोतलें जब्त की हैं। मामला टाउन थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का है। 

 

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News