बिहार में पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ की शुरुआत: PM मोदी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, बोले-बिहार के बेटे ने IPL में रिकॉर्ड बनाया – Patna News

1
बिहार में पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ की शुरुआत:  PM मोदी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, बोले-बिहार के बेटे ने IPL में रिकॉर्ड बनाया – Patna News

बिहार में पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ की शुरुआत: PM मोदी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, बोले-बिहार के बेटे ने IPL में रिकॉर्ड बनाया – Patna News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (4 मई) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। इसमें उन्होंने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की।

.

PM ने कहा, ‘हम सभी ने IPL में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है। वैभव ने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।’

‘उनके खेल के पीछे उनकी मेहनत तो है ही, लेकिन अलग-अलग स्तर पर मैच खेलने से भी उन्हें मदद मिली है।

बिहार में हो रहे ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के लिए अपने वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान बिहार के अलग-अलग शहरों में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। भारत में खेल अब एक संस्कृति के रूप में अपनी पहचान बना रहा हैं। यह खेल संस्कृति जितनी बढ़ेगी, भारत की सॉफ्ट पावर उतनी ही बढ़ेगी।

QuoteImage

बिहार में पहली बार रविवार (4 मई) को ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का उद्घाटन किया गया। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर इसकी शुरुआत की। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी मौजूद रहें।

सीएम नीतीश ने मशाल जलाकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 की शुरुआत की।

मशाल जलने के साथ ही बिहार में पहली बार खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत हुई। यह गेम्स 15 मई तक चलेगा।

डिप्टी सीएम बोले- नीतीश ने बिहार को समृद्ध बनाया

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की तारीफ की। साथ ही वहां मौजूद लोगों से मुख्यमंत्री के लिए ताली बजाने को कहा।

डिप्टी सीएम ने कहा-

QuoteImage

यह मुख्यमंत्री की सोच है कि आप आज यह खेलो इंडिया का कार्यक्रम बिहार में देख रहे हैं। बिहार को पहले पिछड़ा राज्य माना जाता था। यहां खेल की भावना नहीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में 7 हजार ग्राउंड बनाकर पिछड़े बिहार को समृद्ध राज्य बनाने का काम किया है।

QuoteImage

इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। सम्राट ने कहा, ‘ वैभव सूर्यवंशी की तरह ही बिहार के दूसरे खिलाड़ी भी ऐसी ही अपने आप को तैयार करें और बिहार का नाम रोशन करें।’

खेलो डंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत से पहले सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम ने लोगों का अभिवादन किया।

28 राज्यों के 8500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का आयोजन 4 मई से 15 मई तक किया जाएगा। प्रदेश के 5 जिलों में इसका आयोजन हो रहा है। इसमें पटना, भागलपुर, गया, बेगूसराय और राजगीर शामिल हैं।

आज से शुरू हुए खेलों के महाकुंभ ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 2,435 पदक के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे।

वहीं, खिलाड़ियों के अलावा 1500 ट्रेनर और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन 15 मई तक होगा। 28 खेलों में से तीन खेल- शूटिंग, ट्रैक साइकलिंग और जिमनास्टिक दिल्ली में होंगे।

बिहार सरकार के योजनाओं की बच्चे दी प्रस्तुति

विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा बार एक्ट, स्पोर्ट्स एक्ट और योजना एक्ट पर प्रस्तुति दी गई। बार एक्ट के तहत बच्चे भारत को आजादी दिलाने में बिहार के वीर सपूत की गाथा दिखाई गई।

वहीं, स्पोर्ट्स एक्ट में बच्चों द्वारा यह दिखाने की कोशिश की गई कि किस तरह से बिहार के खिलाड़ी खेल के प्रति जुनून रखते हैं। खेल के क्षेत्र में किस तरह से बिहार प्रगति के पथ पर बढ़ते जा रहा है। पहले खेल की क्या स्थिति थी और अब क्या स्थिति है। इसके साथ ही योजना एक्ट में बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रस्तुति दी गई।

पटना में सभी होटल्स बुक

पटना में सभी होटल्स बुक हैं। मौर्या, चाणक्य, पनाश होटल में भी खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था है। टेक्निकल अफसर, रेफरी, टीम मैनेजर सहित जो भी प्रशिक्षक आए हैं, उन्हें 3 स्टार से 5 स्टार होटल में ठहराया गया हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए दर्शकों की एंट्री बिल्कुल फ्री है।

उद्घाटन से पहले बने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

आज के उद्घाटन समारोह में विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग प्रदर्शित की गई। इस मधुबनी पेंटिग ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। 18 फिट लंबी और चौड़ी इस पेंटिंग को प्राकृतिक रंगों से बनाया गया। पद्मश्री बाऊआ देवी की देखरेख में इसे तैयार किया गया था।

वहीं, दूसरा रिकॉर्ड महाबोधी मंदिर में बना जहां 5 से 70 वर्ष की आयु वाले 375 भिक्षुओं द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा सिंगिंग बाउल समूह बनाया गया। बोधगया में 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल से एक साथ धुन और संगीत की प्रस्तुति दी। अब तक 100 बाल लामाओं द्वारा प्रस्तुति का ही वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इन दोनों गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री को सौंपा गया था।

सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया

इस राष्ट्रीय स्पोर्ट्स इवेंट के सभी जगहों पर सुचारु रूप से आयोजन के लिए पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में एक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर 17 मई तक 24 घंटे काम करेगा और यहां पर सभी विभागों के नोडल अधिकारी, स्टेट लाइजनिंग ऑफिसर, वॉलंटियर, मीडिया, बिजली, ट्रांसपोर्ट, चिकित्सा, आवासन, भोजन, सहित सभी चीजों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से लेकर खेल विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी यहां किसी भी जानकारी और जरूरत के लिए उपलब्ध रहेंगे। सभी राज्यों के खिलाड़ियों के लिए संबंधित स्टेट के को-ऑर्डिनेटर रहेंगे। यहां ACT सेक्शन है जो खिलाड़ियों के रहने, खाने और ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था को सुनिश्चित करेगा।

अन्य जिलों में खेल के लिए तैयारी

  • गया- आइआइएम बोधगया में हॉस्टलों का नवीनीकरण किया गया है। बिपार्ड, गया परिसर में स्विमिंग पुल में बेहतर सुविधाओं के लिए तकनीकी अपग्रेडेशन किया गया है।
  • राजगीर- राजगीर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में पांच खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इंडोर हॉल संख्या-2, बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और हॉकी प्रैक्टिस टर्फ का निर्माण एवं खेल संरचनाओं को अपग्रेड किया गया है।
  • बेगूसराय- बेगूसराय खेल परिसर में बैठक गैलरी की मरम्मत और रंगाई की गई। चारदीवारी की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य, पोर्टेबल टॉयलेट केबिन की उपलब्धता साफ-सफाई जैसी सुविधाएं विकसित किया गया है।
  • भागलपुर- भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में बैडमिंटन कोर्ट का नवीनीकरण, बैडमिंटन कोर्ट में एसी आदि का काम पूरा किया गया है। इसके अलावा शौचालय परिसर का निर्माण और विद्युत सुविधाओं का काम पूरा किया गया है।