बिहार में अचानक मौसम हुआ सुहाना, कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश; उमस छूमंतर h3>
ऐप पर पढ़ें
Bihar Weather Today: बिहार में शनिवार को मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। दरभंगा, सुपौल, अररिया, बांका समेत कई जिलों में सुबह आसमान में बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू होने लगी। मौसम में बदलाव होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग ने रविवार 1 अक्टूबर से राज्य में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होने के आसार जताए हैं।
दरभंगा में शनिवार दोपहर 12 बजे से तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। सुबह में तेज धूप निकलने से गर्मी काफी बढ़ गई थी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस तरह की स्थिति करीब एक सप्ताह से थी। अब बारिश होने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। इस बारिश से किसानों को भी काफी फायदा होगा।
सुपौल में तेज आंधी से उड़े छप्पर
जिले में शनिवार सुबह तकरीबन 9 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले घने बादल के साथ मेघ गर्जन और झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक तरफ करीब 10 मिनट तक तेज आंधी-तूफान उठने से कई फूस के घरों के छप्पर उड़ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत महसूस हुई। बारिश होने से धान के साथ विभिन्न फसलों को लाभ मिला है। किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
अररिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। इससे पिछले दो दिनों से पड़ रहे कड़ाके की धूप एवं उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश व हवा के बीच लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावे धान के किसान भी बारिश से काफी खुश हैं। शनिवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए थे। लगभग नौ बजे बारिश व तेज हवा शुरू हुई।
बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट
बांका जिले के पंजवारा और आस-पास के इलाके में शुक्रवार देर रात एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। देर रात गरज के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। साथ ही धान की फसल के लिए ये बारिश अमृत के समान है।
मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर में तात्कालिक अलर्ट जारी कर पटना, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्परपुर, सीतामढ़ी, शेखपुरा, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया और मधुबनी जिले के कुछ हिस्सों में वज्रपात और आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News