बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद में शतक लगाया: IPL में 11 छक्के और 7 चौके जड़े; 14 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड – Patna News h3>
बिहार के वैभव सूर्यवंशी IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 17 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। वैभव ने 18वें सीजन में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी भी लगाई है।
.
इसके बाद उन्होंने 38 गेंद पर 101 रन बनाए। 11 सिक्स और 7 चौका जड़ा है। वैभव की शानदार पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स 8 विकेट से जीत गया है। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब के साथ 1 लाख का इनाम दिया गया। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था।
टीम ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।
गुजरात से शुभमन गिल ने 84 और जोस बटलर ने 50 रन बनाए। राजस्थान से वैभव ने 101 और यशस्वी जायसवाल ने 70 रन बनाए। रियान पराग 32 रन बनाकर नॉटआउट रहे। महीश तीक्षणा को 2 विकेट मिले।
वैभव IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया, यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर शतक है।
वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर शतक लगाया।
12वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने पहला विकेट गंवाया। ओवर की पांचवीं बॉल प्रसिद्ध कृष्णा ने यॉर्कर फेंकी। वैभव सूर्यवंशी ने रूम बनाकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बोल्ड हो गए। वे 101 रन बनाकर आउट हुए।
वैभव सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उन्होंने प्रियांश आर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 39 गेंदें ली थीं। ओवरऑल वैभव ने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 30 गेंद पर शतक लगा रखा है।
डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर लगाया था छक्का
वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वैभव ने यह छक्का शार्दूल ठाकुर के गेंद पर लगाया था। वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए थे।
9वें ओवर में ऐडन मार्करम ने उन्हें स्टंपिंग कराया। आउट होने के बाद वैभव पवेलियन लौटते वक्त भावुक दिखे थे। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर ओपनिंग करने भेजा था। वैभव ने 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी।
साल 2022 में इंडिया ए-टीम का बने थे हिस्सा
वहीं, मुकेश कुमार जिला क्रिकेट एसोसिएशन से खेलने के बाद बंगाल में अंडर-19 और बाद में बंगाल के लिए रणजी ट्राफी भी खेला है। इसके बाद उनका चयन इंडिया ए-टीम में साल 2022 में हुए।
इंडिया-ए और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में उन्होंने 13 ओवर में पांच विकेट लिए और सिर्फ 36 रन दिए। उनके इस बेहतर प्रदर्शन के बाद वे भारतीय टीम का हिस्सा बने।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 में लगा चुके हैं शतक
बिहार के वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय टीम में भी हो चुका है। इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिवसीय अंडर-19 सीरीज का वैभव हिस्सा रहे थे। वहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ी थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वैभव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 58 गेंदों में ही शतक पर जड़ दिया था। वैभव की इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले कम उम्र के दूसरे खिलाड़ी
वैभव 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। सबसे कम उम्र में रणजी में डेब्यू करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी थे।
इसके पहले अलीमुद्दीन ने (उम्र- 12 साल 2 महीने 18 दिन) डेब्यू किया था, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 15 साल और 7 महीने 22 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं वैभव
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को समस्तीपुर के ताजपुर में हुआ था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। एक साल में विभिन्न स्तर के मैचों में 49 शतक बना चुके हैं। 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह घर पर ही 2 साल तक क्रिकेट खेलते रहे।
7 साल की उम्र में पिता समस्तीपुर के क्रिकेट एकेडमी में लेकर गए। वैभव ने यहां 3 साल तक खेला। फिर उनके पिता उन्हें पटना के संपतचक स्थित जेन एक्स क्रिकेट एकेडमी में लेकर आ गए। 10 साल की उम्र में ही वैभव ने बड़े-बड़े मैच खेले और रन बनाने भी शुरू कर दिए।
एक साल में 49 शतक और 3 दोहरे शतक बनाए
वैभव पिछले 1 साल में 49 शतक और 3 दोहरे शतक जमा चुके हैं। पिछले साल हुए हेमन ट्रॉफी के लीग और सुपर लीग में सबसे ज्यादा 670 रन बनाए। जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक था। परफॉर्मेंस को देखते हुए बीसीए के पदाधिकारियों ने वैभव को एक मौका दिया।
अक्टूबर 2023 में वीनू मांकड़ टूर्नामेंट के अंडर-19 में वैभव का सिलेक्शन हुआ। चंडीगढ़ में आयोजित टूर्नामेंट में बिहार की तरफ से उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 393 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल था।