बिहार उपचुनाव: प्रशांत किशोर कल करेंगे कैंडिडेट का ऐलान; जन सुराज पार्टी की पहली लड़ाई

4
बिहार उपचुनाव: प्रशांत किशोर कल करेंगे कैंडिडेट का ऐलान; जन सुराज पार्टी की पहली लड़ाई

बिहार उपचुनाव: प्रशांत किशोर कल करेंगे कैंडिडेट का ऐलान; जन सुराज पार्टी की पहली लड़ाई

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बुधवार को बिहार की तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। 15 दिन पहले बनी जन सुराज पार्टी की यह पहली चुनावी जंग होगी।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाTue, 15 Oct 2024 12:03 PM
share Share

चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव लड़ने जा रही है। पीके बुधवार 16 अक्टूबर को चारों सीटों (तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज) में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेंगे। पीके ने इसी साल 2 अक्टूबर को अपने जन सुराज संगठन को राजनीतिक दल में तब्दील किया था। उसी दिन उन्होंने उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। जन सुराज पार्टी की यह पहली चुनावी परीक्षा होगी। चारों सीटों पर पीके के कैंडिडेट का मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों से होगा।

जन सुराज पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर ने बुधवार सुबह पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जन सुराज के प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। जन सुराज पार्टी सबसे पहले उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। इससे यह पता चलता है कि पार्टी ने पहले ही चारों सीटों पर कैंडिडेट तय कर लिए हैं, बस उपचुनाव की तारीख घोषित होने का इंतजार किया जा रहा था।

पहली परीक्षा में पीके पास होंगे या फेल?

चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जन सुराज पार्टी की पहली परीक्षा है। नए राजनीतिक दल का गठन करने के बाद पीके पहली बार बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी जैसी बिहार की बड़ी पार्टियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। वे इस परीक्षा में पास होंगे या फेल, यह तो उपचुनाव के रिजल्ट वाले दिन 23 नवंबर को ही पता चलेगा। बता दें कि पीके पहले ही बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान सभी 243 सीटों पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके हैं।

ये भी पढ़े:प्रशांत की जन सुराज में जीतने का दम या वोट बिगाड़ने का? उपचुनाव से पता चलेगा

एनडीए और महागठबंधन से जन सुराज पार्टी का मुकाबला

बिहार की चार सीटों पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव में पीके की जन सुराज पार्टी का एनडीए और महागठबंधन, दोनों से मुकाबला है। ऐसे में चारों सीटों पर उपचुनाव की जंग रोचक होने की संभावना है। जन सुराज पार्टी के मैदान में उतरने से सबसे ज्यादा आरजेडी को अपने वोट कटने का डर सता रहा है। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के नेता अक्सर प्रशांत किशोर को बीजेपी की बी टीम बताते रहे हैं।

बता दें कि गया जिले की इमामगंज एवं बेलागंज, भोजपुर जिले की तरारी और कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा मंगलवार को हुई। चारों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News