बिहार अपडेट्स: पटना में तीन साल की बच्ची से रेप, खून से लथपथ मिली,वैशाली ने नीट परीक्षा देने के बाद कैंडिडेट ने किया सुसाइड – Bihar News h3>
पटना में 3 साल की बच्ची से एक नशेड़ी ने रेप किया। उसे खून से लथपथ मक्के के खेत में छोड़कर फरार हो गया। घटना दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र की है। लोगों ने आरोपी बासुदेव महतो को जमकर पीटा और अधमरा कर दिया। फिलहाल बच्ची और आरोपी दोनों की हालत गंभीर है। पी
.
बिहार की अन्य बड़ी खबरें
हाजीपुर में एक नीट परीक्षार्थी ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देसरी प्रखंड केंद्र आजमपुर खोरमपुर निवासी कुबेर कुमार (20) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ हाजीपुर की वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में रहता था। कुबेर ने रविवार को दिग्घी स्थित स्कूल में नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद वह घर गया और रात में बिना किसी को बताए निकल गया। परिवार ने काफी खोजबीन की और नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अंजान पीर चौक स्थित एक होटल में छानबीन की। होटल के दूसरे फ्लोर पर कमरा नंबर 105 में युवक का शव पंखे से लटका मिला। कमरे में उसका जींस, शर्ट, बैग और पर्स समेत अन्य सामान बिखरा पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें
तेजस्वी यादव बोले- CM नीतीश हाईजैक हो चुके हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना स्थित एक अणे मार्ग पर अपने सरकारी आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक को लेकर राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘भ्रष्टाचार जिस तरफ से बढ़ा है, उसका कलेक्शन कितना हुआ है, शायद वही पूछ रहे होंगे।” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद अब नियंत्रण में नहीं हैं और रिटायर्ड अधिकारी राज्य चला रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
गया में शादी समारोह में 2 गुट भिड़े
गया के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक खुलेआम कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना परसावां गांव की है।
आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
लखीसराय के बड़हिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित मिसकार टोला में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद अली (24 वर्ष) के रूप में हुई है। मोहम्मद अली बड़हिया बाजार की सब्जी मंडी के पास ‘खुशबू चूल्हा घर’ नाम से भोजनालय चलाता है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।