बिन्द बाजार : शेर पर सवार मां महिषासुर मर्दनी की भव्य प्रतिमा का दर्शन करेंगे श्रद्धालु

5
बिन्द बाजार : शेर पर सवार मां महिषासुर मर्दनी की भव्य प्रतिमा का दर्शन करेंगे श्रद्धालु

बिन्द बाजार : शेर पर सवार मां महिषासुर मर्दनी की भव्य प्रतिमा का दर्शन करेंगे श्रद्धालु

दुर्गा पूजा तैयारी: बिन्द बाजार : शेर पर सवार मां महिषासुर मर्दनी की भव्य प्रतिमा का दर्शन करेंगे श्रद्धालु मुंगेर के कलाकार बना रहे मां दुर्गा की 6 फीट ऊंची प्रतिमा, उमड़ेगी भक्तों की भीड़ मां दुर्गा के अगल-बगल मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, श्रीगणेश व श्रीकार्तिकेय जी रहेंगे फोटो बिंद मां दुर्गा : बिन्द बाजार में कुछ इसी रूप में माता रानी का भक्तजन करेंगे दर्शन। बिन्द, निज संवाददाता/चंद्रभूषण पांडेय। दशहरा पर्व की तैयारी में लोग जुट गये हैं। पूजा समितियों द्वारा भव्य पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। बिन्द बाजार में श्रद्धालु इस बार शेर पर सवार होकर महिषासुर का बध करतीं मां दुर्गा का दर्शन करेंगे। शेर पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमा काफी आकर्षक बनायी जा रही है। मुंगेर के कलाकार त्रिपुरारी कुमार की टीम दस भुजाओं वाली मां दुर्गा की छह फीट ऊंची व 15 फीट चौड़ी प्रतिमा का निर्माण करने में जुटी है। मूर्तिकार पुआल पर कच्ची मिट्टी से मां महिषासुर मर्दनी के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती ,श्रीगणेश व श्रीकार्तिकेय जी की मूर्तियों को आकर्षक रूप दे रहे हैं। दुर्गा पूजा समिति के सचिव राकेश कुमार व प्रवक्ता पप्पु राम बताते हैं कि प्रतिमा बनाने के लिए मुंगेर से मूर्तिकारों को बुलाया गया है। प्रतिमा व पंडाल निर्माण पर चार लाख रुपए से अधिक खर्च होंगे। इतना ही नहीं दशहरा पर्व के दौरान धार्मिक व सांस्कृति कार्यक्रम भी होंगे। 1897 से अनवरत हो रही मां दुर्गा की पूजा : बाजार निवासी 88 वर्षीय सूर्यदेव मिस्त्री ने कहते हैं कि बिंद बाजार में 1897 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उनके पिता जी कहते थे कि गांव के प्रयाग लाल जी ने अपनी जमीन पर खुद के खर्च से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की शुरुआत की थी। गांव के लोग उस समय से अनवरत मां महिषासुर मर्दनी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। सुरक्षा में दो दर्जन वोलेंटियर रहेंगे तैनात : माता की पूजा-अर्चना व दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूजा समिति से जुड़े दो दर्जन वोलेंटियर की तैनाती की जाएगी । महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें लगाकर दर्शन करने की व्यवस्था रहेगी। वेलेंटियरों की पहचान के लिए समिति की ओर से आईकार्ड जारी किया जाएगा। पूजा पंडाल व आसपास की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाएंगे। रंग बिरंगी रौशनी से चकाचौंध रहेगा पंडाल: पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ चुन्नू कुमार व सचिव पप्पु राम ने बताते हैं कि पूजा पंडाल की सजावट को काफी आकर्षक लूक दिया जाएगा। पंडाल व उसके आसपास रंग-बिरंगी रौशनी का पुख्ता इंतजाम होगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News