बिना ऊपर के इशारे पर दिल्ली पुलिस ऐसा साहस करे ये संभव नहीं, राहुल गांधी के घर एक्शन तो भड़के सीएम गहलोत
इसलिए राहुल के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर उनके घर पहुंची थी। ये कमेंट कांग्रेस नेता ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान की किया था। इसी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को दिल्ली पुलिस उनके आवास पहुंची। हालांकि, इस कार्रवाई राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि आज का घटनाक्रम कल्पना के बाहर है।
‘हिटलर भी बहुत लोकप्रिय हुआ था’
अशोक गहलोत इस समय दिल्ली में हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस के एक्शन पर उन्होंने निशाना साधा। राजस्थान के सीएम ने कहा कि बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि पुलिस यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। उन्होंने आगे कहा कि हिटलर भी बहुत लोकप्रिय हुआ था बाद में ही जर्मनी का बुरा हाल हुआ था। आज जो ED, CBI का तांडव मचा रखा है न्यायतंत्र दबाव में है तो क्या लोकतंत्र खतरे में नहीं है?
‘इनकी हिम्मत कैसे हो गई…’
अशोक गहलोत ने कहा कि इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इनकार नहीं कर रहा है। जो घटनाक्रम है हम उसका नियामानुसार जवाब देंगे लेकिन इस तरह से आना कहां तक सही है? भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए आज 45 दिन हो गए। यह आज सवाल पूछ रहे हैं। ये दर्शाता है कि सरकार घबराई हुई है।
सचिन पायलट नहीं गहलोत के चहरे पर लड़ा जायेगा चुनाव, देखिये सांसद सुखबीर सिंह ने और क्या कहा ?