‘बाबा साहब ने पिछड़े लोगों के लिए किया संघर्ष, उन्होंने समरसता का दिया संदेश’ | Dr Aambedkar Jayanti in Jabalpur in hindi | Patrika News h3>
डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई, शहर में हुए विविध आयोजन
जबलपुर। डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर जयंती गुरुवार को शहर में धूमधाम के साथ मनाई गई। विभिन्न आयोजन किए गए। आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया तो वहीं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
रानी दुर्गावती विवि में विधायक अशोक रोहाणी के मुख्य आतिथ्य, कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र की अध्यक्षता, आम्बेडकर स्टडी सेंटर के निदेशक प्रो. रामशंकर एवं अजाक्स कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय झारिया की उपस्थिति में विचार गोष्ठी हुई। कुलपति प्रो.मिश्र ने कहा कि डॉ. आम्बेडकर ने सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए संघर्ष किया। विधायक रोहाणी ने डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। प्रो.सुभाष शर्मा, डॉ. विशाल बन्ने ने भी विचार रखे। डॉ. हरीश यादव, अनिल धनगढ़, डॉ. डीपी ङ्क्षप्रजे, हीरालाल भारती आदि उपस्थित थे। संचालन अजय झारिया, आभार प्रकट सुखदीन कटारे ने किया। हाईकोर्ट स्थित आम्बेडकर चौक पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल संघ के डॉ. मगन ससाने ने कहा कि बाबासाहब ने अपनी शिक्षा एवं लेखनी से बहुजनों को गुलामी से मुक्ति दिलाई। बिजेंद्र कुमार, एसके गायकवाड़, दयानंद हराले आदि ने विचार व्यक्त किए। समाज सेवियों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। सुभाष खंडारे, मनोज वाघमारे, राजेश भोवरे, अशोक शेंडे आदि मौजूद थे। आदिवासी शबरी महासंघ ने पूर्व राज्यमंत्री कौशल्या गोँटियां के मुख्यआतिथ्य में कार्यक्रम किया। रोशन लाल कोल, कुंजी लाल, अनीता गोटियां, सुमित्रा गोटिया, भारत, मगन ङ्क्षसह भूमिया, शिवप्रसाद आदि उपिस्थत थे। आम्बेडकर युवा बिग्रेड ने बेलबाग पुलिस क्वार्टर के पास प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष आशीष आम्बेडकर, अभिषेक चंदेल, विजय पसेरया, विजय पसेरिया आदि उपिस्थत थे। जाटव महासंघ के सचिव ठाकुर प्रसाद जाटव ने जलेबी, मठा का वितरण किया। मप्र डोम डुमार महासंघ ने बेलबाग टोरिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर गौतेल की उपिस्थति में कार्यक्रम किया। आयुध निर्माणी खमरिया के कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रफुल्ल खोबरागडे, भारत भूषण ओझा, मनोज, अजय, अनिल गर्ग मौजूद थे।
सिद्धांतों पर चल रही भाजपा
आम्बेडकर जयंती पर भाजपा महानगर ने उनकी तहसीली चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांसद राकेश ङ्क्षसह ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चल रही है। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद चौहटेल के नेतृत्व में सभी समाज के लोगों का सम्मान किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीक, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, शरद जैन, संदीप जैन, जिला महामंत्री रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, अभय ङ्क्षसह ठाकुर, जय सचदेवा थे।