बाढ़ पीड़ितों की हर जरूरत का ख्याल रख रही सरकार : विजय सिन्हा

3
बाढ़ पीड़ितों की हर जरूरत का ख्याल रख रही सरकार : विजय सिन्हा

बाढ़ पीड़ितों की हर जरूरत का ख्याल रख रही सरकार : विजय सिन्हा

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पीड़ितों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की। सिन्हा ने राहत कार्यों के लिए…

Newswrap हिन्दुस्तान, आराTue, 24 Sep 2024 12:58 PM
share Share

-बड़हरा में पीड़ितों से मिले उप मुख्यमंत्री, तो बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को बुलंद की आवाज -बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण किया तो पीड़ितों ने प्रशासन के उदासीन रवैये की शिकायत की बड़हरा, संवाद सूत्र। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वे पीड़ितों से भी मिले। पीड़ितों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग करते हुए आवाज बुलंद की और इससे संबंधित नारे लगाये। इस पर उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को शांत रहने को बोलते हुए कहा कि एनडीए की हमारी सरकार बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता देते हुए राहत व बचाव कार्य के तहत सभी प्रकार की जरूरत पूरी करने के लिए सुविधा मुहैया करा रही है। जिला में आयोजित बैठक में इसका मूल्यांकन किया जायेगा। बाढ़ से हुई भारी तबाही और नुकसान को देख इसकी भरपाई व पीड़ितों को अनुदान से संबंधित चर्चा होगी । इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री पटना से सड़क मार्ग से 10:50 बजे सरैया बाजार से होते हुए बड़हरा प्रखंड में गंगा नदी से सटे पश्चिमी बाढ़ पीड़ित इलाके में सिन्हा गांव पहुंचे। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका से हुए नुकसानों को देख बाढ़ पीड़ितों से आपदा की पूरी जानकारी प्राप्त की और उनकी परेशानियों से अवगत हुए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सरैया बाजार स्थित अस्थायी बाढ़ राहत केंद्र में पहुंचे। वहां घरों में पानी घुसने से बेघर हुए पारिवारों से मिल व्यथा सुनी। डिप्टी सीएम पहुंचे तो तिरपाल, चारा व दूध की हुई व्यवस्था उप मुख्यमंत्री के समक्ष पीड़ितों ने बाढ़ के दिनों में स्थानीय प्रशासन की ओर से बाढ़ व राहत बचाव कार्य में उदासीन रवैया अपनाने की शिकायत की। पीड़ितों ने बताया कि आपके आने की खबर सुन प्रशासन की ओर से बीते शुक्रवार की संध्या से प्लास्टिक का तिरपाल, पशुओं का चारा व बच्चों को दूध पीने की व्यवस्था की गई है। इसके पहले सामुदायिक रसोई से विगत चार दिनों से केवल भोजन मिलता था। उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर पीड़ितों के लिए परोसे जा रहे खाने को बारीकी से देखा व उनकी बात सुनी। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की भीड़ लग गई थी। बाढ़ पीड़ित उनसे मिल बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित करने की मांग से संबंधी नारा लगाने लगे। उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया उप मुख्यमंत्री के आने के दौरान राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहना व अंगवस्त्र से उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, एसडीएम मनोज झा, जिला पशुपालन प्राधिकारी दिनकर कुमार, भाजपा नेता हरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, रामबचन सिंह, रामाकांत सिंह, बीडीओ मोहित भारद्वाज, सीओ रिंकू यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि धनजी प्रसाद सहित बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष की ओर से उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चारों तरफ चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। बाजार के सभी मोड़ व रास्ते में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News