बांदा में ‘बिकरू कांड’ जैसी घटना, नोटिस तामील कराने गए 4 सिपाहियों पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला | dabangs attacked 4 soldiers who went to serve the notice | Patrika News h3>
ये भी पढ़ें: UP: योगी सरकार का शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ा कदम, जल्द ही मिलेगा रोजगार, जानें पूरा प्लान पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट मामला जनपद के बबेरू थाना छेत्र अंतर्गत पंडरी गांव का है। जहां शनिवार को केशव यादव के घर दो सिपाही सुखवीर सिंह और ब्रजेश, पूर्व में पंजीकृत एक मुक़दमे पर नोटिस तामील कराने गए। तभी केशव और उसका परिवार ईंट की पथाई का काम कर रहे थे। नोटिस मिलने के बाद दबंग परिवार ने पुलिस से बदतमीजी करनी शुरू कर दी और उन्हें गाली देने लगे। पुलिसकर्मियों द्वारा विरोध किए जाने पर परिवार ने उनपर हमला बोल दिया, जिसमें सिपाही सुखबीर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गांव में मौजूद दो अन्य सिपाही सलमान और प्रवेश जब उनकी मदद को आए तो वहां मौजूद अभियुक्तों के साथ कई अज्ञात लोगों ने भी पुलिस कर्मियों पर हमला बोलते हुए उनके साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ें: यूपी में होमगार्ड को मिलेगा छह महीने का एडवांस भत्ता, इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों पर ईंट, पत्थर और डंडों से हमला किया गया। साथ ही उन्हें सरेआम गांव में दौड़ाया गया। अचानक दबंगों के हमले से बचने के लिए पुलिस अधिकारी वहां से भागे और ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर जान बचाई। वहीं इस हमले में 4 सिपाही घायल हुए जिसमे 2 को गंभीर चोटों के चलते उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी तरह वो वहां से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने 14 अभियुक्तों पर नामजद और कई अज्ञात अभियुक्तों पर कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसमे पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया व बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई हैं।