बहुत पीछे रह जाएंगे ललन सिंह, अता-पता नहीं चलेगा; मुंगेर सीट पर अशोक महतो का बड़ा दावा

10
बहुत पीछे रह जाएंगे ललन सिंह, अता-पता नहीं चलेगा; मुंगेर सीट पर अशोक महतो का बड़ा दावा

बहुत पीछे रह जाएंगे ललन सिंह, अता-पता नहीं चलेगा; मुंगेर सीट पर अशोक महतो का बड़ा दावा

ऐप पर पढ़ें

किसी जमाने में बिहार के बाहुबली और डॉन के नाम से मशहूर अशोक महतो ने ललन सिंह की मुंगेर सीट से बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि इस चुनाव में ललन सिंह बहुत पीछे रह जाएंगे। कोई अता-पता नहीं चलेगा। और वोटों का अंतर 3 लाख से ज्यादा का होगा। क्योंकि जनता हमारे साथ है। दरअसल अशोक महतो की पत्नी को आरजेडी ने अपने सिंबल पर मुंगेर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। और अब मुंगेर में आरजेडी के टिकट पर अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी चुनाव लड़ेंगी। 

अशोक महतो ने कहा कि हमारे साथ हर जाति, धर्म के लोगों का वोट है। और जीत का मार्जिन कम से कम 3 लाख वोटों का होगा। महतो ने कहा कि ललन सिंह तो वोट खरीद रहे हैं, बहुत पैसा बांट रहे हैं। लेकिन हमारे साथ जनता है। एक रूपया खर्च नहीं कर रहे हैं, जो चंदा आ रहा है। उसी से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं आरजेडी पर टिकट बेचने के आरोप पर अशोक महतो ने कहा कि सबको डर था कि कहीं मुंगेर सीट पर मजबूत प्रत्याशी न आ जाए। और अब इसीलिए टिकट खरीदने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन टिकट खरीदने के लिए रुपया कहां से आया, ये कोई बताएगा। ये आरोप सिर्फ हमारे नेता को बदनाम करने के लिए लगाए जा रहे हैं। और उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। 

वहीं आनंद मोहन की जेल से रिहाई के मामले पर अशोक महतो ने कहा कि जो हमारे साथ हुआ, वैसा किसी के साथ नहीं हुआ। मेरे साथ नाइंसाफी हुई, हमको नहीं छोड़ा गया, जबकि आनंद मोहन को छोड़ दिया गया। जेल में हमारा आचरण उनसे क्या खराब रहा। जब हमारा आचारण सही रहा तो हमको क्यों नहीं छोड़ा गया। जबिक उनको क्यों छोड़ दिया गया। उनके पास पैसा है, और विधायक बेटा है, राजनीतिक परिवार से जुड़े हुए हैं।। उनको राजनीतिक सहयोग मिला है। 

अशोक महतो ने कहा कि सौभाग्य न सब दिन सोता, देख अब आगे क्या होता है। हम वनवास काटकर आए हैं। वहीं लालू यादव की पार्टी राजद की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि आरजेडी सब सीट जीतेगा, आरजेडी की हवा है और सामाजिक लड़ाई लड़ने वालों को जनता का साथ मिलेगा। 

यह भी पढ़िए-अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, लालू यादव ने थमा दिया सिंबल; मुंगेर से चुनाव लड़ेंगी अशोक महतो की पत्नी

आपको बता दें 62 साल की उम्र में अशोक महतो ने 4 दिन पहले ही अपने से 16 साल छोटी अनीता देवी से शादी रचाई है। और फिर शादी के तीन दिन बाद ही आरजेडी ने मुंगेर से टिकट दे दिया है। इस सियासी शादी की पूरे बिहार में चर्चा हो रही है। दरअसल कानून के मुताबिक दो साल से अधिक की सज़ा पाया व्यक्ति जेल से निकलने के 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकता। जिसके चलते अशोक महतो चट शादी और फिर पट टिकट हासिल कर लिया है। अब मुंगेर से उनकी दुल्हन अनीता देवी चुनाव लड़ेंगी। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News