बस्तियां डूबीं, लोग बेघर, बाढ़ जैसे हालात: नदियां उफनी, हाईवे बंद; पुल-पुलियाओं पर पुलिस तैनात; फोटो-वीडियो में देखें एमपी में बारिश – Madhya Pradesh News

1
बस्तियां डूबीं, लोग बेघर, बाढ़ जैसे हालात:  नदियां उफनी, हाईवे बंद; पुल-पुलियाओं पर पुलिस तैनात; फोटो-वीडियो में देखें एमपी में बारिश – Madhya Pradesh News

बस्तियां डूबीं, लोग बेघर, बाढ़ जैसे हालात: नदियां उफनी, हाईवे बंद; पुल-पुलियाओं पर पुलिस तैनात; फोटो-वीडियो में देखें एमपी में बारिश – Madhya Pradesh News

मध्यप्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। ​​​​​​बीते 1 महीने से जारी तेज बारिश की वजह से कुल 54 बड़े बांधों में पानी बढ़ गया है। जोहिला, बरगी, बाणसागर, सतपुड़ा डैम ओवरफ्लो होने लगे हैं। इनमें जुलाई में जितना पानी आना चाहिए, उससे कई गुना ज्यादा आ गया। इस वज

.

भोपाल के बड़ा तालाब में भी अच्छे-खासे पानी की आमद हो गई है। साढ़े 6 फीट पानी आते ही तालाब ओवरफ्लो हो जाएगा और फिर भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ेंगे।

गुरुवार को मंडला-डिंडौरी और मऊगंज जिले में हालात बिगड़ गए। यहां निचली बस्तियां पानी में 3-3 फुट तक डूब गईं। लोग जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मंदसौर में पुल-पुलियाओं पर पुलिस तैनात रही। डिंडौरी और मऊगंज के स्कूल बंद रहे।

15 तस्वीरों में देखिए मौसम का हाल…

मऊगंज में पिछले 24 घंटे से हुई बारिश में 224 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 8.8 इंच पानी गिरा। कई जगह निचली बस्तियों में पानी भर गया।

मऊगंज में तेज बारिश की वजह से नईगढ़ी थाना परिसर पानी में डूब गया। थाने पर छुट्‌टी जैसा नजारा दिखा। यहां गाड़ियां आधी डूब गई। एक फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ था।

मऊगंज कटरा मार्ग पर ओड्डा नदी पर बने पुल पर पानी आ जाने से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो चुका है। यहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हुई है।

मऊगंज के बरहटा, मऊबगदरा, देवरी और आसपास की पंचायतों में आदिवासी बस्तियों में पानी भर गया है। लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

मऊगंज में लगातार बारिश ने कच्चे मकानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। कई घरों की छतें नीचे आ गिरी हैं।

हरदा की मटकुली नदी में पुलिसकर्मी की कार बह गई। उसने पुलिया पर पानी होने के बावजूद कार निकालने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मी ने समय रहते कार से कूदकर जान बचा ली।

ग्रामीणों ने मौके पर ट्रैक्टर और जेसीबी मंगाई। फिर इनकी मदद से पुलिसकर्मी की कार को पानी से बाहर निकाला।

हरदा में अजनाल ओर मटकुल नदी उफान पर है। पुल पर बाढ़ का पानी आने से सैकड़ों का गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। खंडवा- नर्मदापुरम स्टेट हाईवे पर आवाजाही बंद की गई।

सतना में मझगवां डाकघर के पास रपटा पार करने की कोशिश में एक कार तेज बहाव में बह गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सतना जिले के धारकुंडी आश्रम में बारिश के समय पहाड़ी झरने का नजारा। सतना जिले में पिछले 8 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। यहां बाढ़ जैसे हालात है।

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। सड़क के इसी हिस्से के नीचे से सीवेज लाइन गुजर रही है।

मंदसौर के भानपुरा में बड़े महादेव का झरना फुल स्पीड में बह रहा है। इस नजारे को देखने के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं। कई लोग जान जोखिम में डालकर बीच में नहाते दिखे।

भानपुरा में बड़े महादेव मंदिर के झरने में प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी के तेज बहाव में उतर रहे हैं। कभी भी इससे हादसा हो सकता है।

मंदसौर जिले के बारिश का दौर जारी है। भैसोदामंडी, भवानीमंडी और भानपुरा के रास्ते स्थित गांव बोरदा में भी पानी भरा गया है। बारिश का पानी गांवों की सड़कों पर बह रहा है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा झालावाड रोड स्थित कुणाल सागर के नजदीक रोड की पुल पर 2 फीट पानी भरा हुआ है। इसके बावजूद यहां से वाहन निकाले जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News