बलिया पहुंचे केबिनेट ओपी राजभर: पुलिस द्वारा पिटाई से पीड़ित कार्यकर्ता के घर पहुंचे, कार्रवाई का दिया अश्वासन – Ballia News

6
बलिया पहुंचे केबिनेट ओपी राजभर:  पुलिस द्वारा पिटाई से पीड़ित कार्यकर्ता के घर पहुंचे, कार्रवाई का दिया अश्वासन – Ballia News

बलिया पहुंचे केबिनेट ओपी राजभर: पुलिस द्वारा पिटाई से पीड़ित कार्यकर्ता के घर पहुंचे, कार्रवाई का दिया अश्वासन – Ballia News

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुभासपा कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे मंत्री ओपी राजभर।

बलिया जिले में सुभासपा कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के मामले में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित कार्यकर्ता से मुलाकात की। घटना बांसडीह तहसील में हुई, जहां सुभासपा कार्यकर्ता और एसडीएम के स्टेनो के बीच विवाद के बाद पुलिस ने कार्यकर्ता की पिटाई की। मंत्री राजभर ने पीड़ित से घटना की विस्तृत जानकारी ली और कार्रवाई की स्थिति के बारे में जाना।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत में कहा कि योगी सरकार में कानून का राज है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दरोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएचओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। स्टेनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मुफ्त अनाज योजना पर मंत्री ने कहा कि यह कोई नई योजना नहीं है। पहले राशन वितरण में बिचौलिए होते थे। अब उन्हें हटाकर सीधे लाभार्थियों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के महाकुंभ पर दिए बयान के जवाब में मंत्री ने कहा कि अखिलेश खुद चुपके से महाकुंभ में स्नान करने गए थे। उन्होंने सपा सरकार में हुए दंगों, कर्फ्यू और खनन घोटाले, गोमती रिवर फ्रंट घोटाले का भी जिक्र किया। सड़कों के विकास पर उन्होंने कहा कि लगातार काम चल रहा है।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित कार्यकर्ता से मिले।

बसपा सुप्रीमो द्वारा मुफ्त अनाज देकर मंत्री कहते हैं गरीबों को भिखारी के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह कोई नई योजना नहीं है,पहले से यह योजना चली आ रही है। पहले राशन में बिचौलिए होते थे। उन बिचौलियों को निकाल दिया गया,अब सीधे लाभार्थी के यहां राशन पहुंच रहा है। बिचौलियों को परेशानी हो रही है।

महाकुंभ पर सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार बोल रहे हैं,इस पर मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव खुद महाकुंभ में चोरी से जाकर स्नान किए, 1,2 नहीं 11 डुबकी उन्होंने लगाया। अब उनसे पूछा जाय कि आप क्या करने गये थे भईया? और भ्रष्टाचार,जब उनकी सरकार थी तो उनकी सरकार में दंगे होते थे,कर्फ्यू लगता था।तमाम घोटाले सामने आते थे।चाहे खनन घोटाला हो,चाहे गोमती रिवर फ्रंट घोटाला हो। सड़क के सवाल पर कहा कि लगातार काम हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News