बर्फीले पानी में प्रज्ञा जायसवाल ने लगाई डुबकी, लोगों ने हरिद्वार में स्नान करने की दे दी नसीहत

18
बर्फीले पानी में प्रज्ञा जायसवाल ने लगाई डुबकी, लोगों ने हरिद्वार में स्नान करने की दे दी नसीहत

बर्फीले पानी में प्रज्ञा जायसवाल ने लगाई डुबकी, लोगों ने हरिद्वार में स्नान करने की दे दी नसीहत

इन दिनों आइस बाथ का ट्रेंड काफी चर्चा में है। वैसे तो कड़ाके की ठंड में नहाना लोगों के लिए पहाड़ हो जाता है। मगर ग्लैमर वर्ल्ड के सेलेब्स एक नया बेंच मार्क सेट करने में लगे हुए हैं। पहले रकुल प्रीस सिंह, मोनालीसा, सामंथा रुथ प्रभु ने माइनस डिग्री में आइस बाथ लिया था। अब इसमें एक और अदाकारा का नाम शामिल हो गया है। और वो कोई और नहीं बल्कि प्रज्ञा जायसवाल हैं।

प्रज्ञा जायसवाल तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इन्होंने Nakshatram और Akhanda जैसी फिल्मों में काम किया है। और अब वो फिनलैंड में एक एडवेंचरस जर्नी करती हुई दिखाई दी हैं। उन्होंने अपने हुस्न से वहां के गिरे तापमान का पारा भी बढ़ा दिया है। दरअसल, उनके आइस बाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बिकिनी पहने आग लगा रही हैं।

कड़ाके की ठंड में प्रज्ञा जायसवाल की डुबकी

माइनस 15 डिग्री (-15 डिग्री) टेम्परेचर में वह पिंक बिकिनी पहने एक रूम से बाहर आती हैं। वहीं उनके साथ जितने भी लोग कैमरे पर नजर आते हैं, वह सभी भारी-भरकम जैकेट्स में दिखाई देते हैं। प्रज्ञा वहां से सीधे उस जगह पर जाती हैं, जहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ बिछी होती है। लेकिन बीच में एक तालाबनुमा बना होता, जिसमें पानी ऊबाल मारता रहता है। वह उसमें बहुत खुशी-खुशी जाती हैं। कुछ सेकेंड उसमें डूबी रहती हैं और फिर बाहर आती हैं।

Rubina Dilaik Car Accident: कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है रुबीना दिलैक की हालत, पति अभिनव ने दिया हेल्थ अपडेट

प्रज्ञा जायवाल ने दी आइस बाथ की सलाह

इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन भी लिखा है, ‘आग और बर्फ का कॉम्बीनेशन। कभी न भूल पाने वाला अनुभव। पहले 80 डिग्री वाले सौना जैसी गर्म जगह से निकलकर सीधे जमी हुई बर्फ वाले पानी में डुबकी लगाना, जिसका तापमान -15 डिग्री है। कमाल का एक्सपीरियंस रहा। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वैसे आपको भी ये एक्सपीरियंस करने की जरूरत है।’

Saumya Tandon: 38 की उम्र में भी अनीता भाभी ढा रही हैं कहर, एक बेटे की मां सौम्या टंडन की देखिए नमकीन मस्तियां

प्रज्ञा जायसवाल को लोगों की नसीहत

प्रज्ञा ने आगे लिखा कि बर्फ में स्विमिंग करना हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। खासकर मजा तब और आता है, जब इस एडवेंचरस जर्नी में दोस्त आपके साथ हों। अब इस क्लिप को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में रिएक्ट किया। यहां तक कि रकुल प्रीत ने भी फायर इमोजी पोस्ट की। तब एक यूदर ने लिखा, ‘रकुल प्रीत का वीडियो सेम टू सेम कॉपी कर लिया।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हरिद्वार में गंगा स्नान कर लो, बेहतर है इससे।’ एक ने लिखा, ‘आपकी गर्मी से ठंडा पानी भी गर्म हो गया होगा।’