बर्फीली हवाओं से ठिठुरा सागर, दिन का पारा लुढ़का: रात में कोहरा छाने के बाद सुबह से खिली धूप; न्यूनतम तापमान 9 डिग्री – Sagar News h3>
शुक्रवार रात जिले में छाया रहा कोहरा।
सागर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बादल, कोहरे के साथ धूप खिल रही है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने मिल रहा है। शुक्रवार को बादल और कोहरा छाने के बाद शनिवार सुबह से सागर का मौसम साफ रहा। सुबह से धूप खिली, लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली। ल
.
पिछले 24 घंटों में सागर के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री और रात के पारे में 0.7 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, शुक्रवार रात जिले में कोहरा छाया रहा। रात के समय सड़कों पर 100 मीटर तक की विजिबिलिटी रही। इस दौरान ओस भी गिरी। जिससे फसलों पर सुबह से ओस की बूंदें नजर आई।
मौसम विभाग के अनुसार, कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा, क्योंकि बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में कोहरा रहेगा। साथ ही हवाओं के कारण ठिठुरा देने वाली सर्दी पड़ेगी।
शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। हवाएं चलने और पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने जनवरी माह में तेज सर्दी पड़ने की संभावना जताई है।
ठंड बढ़ने से स्कूलों की छुट्टी की
गिरते पारे और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सागर में कलेक्टर संदीप जीआर ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की शनिवार को छुट्टी घोषित की है।
सागर में सुबह से खिली धूप, हवाओं से रही ठिठुरन।
शीतलहर से बचाव के लिए यह करें
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि शीतलहर से बचाओ के लिए शरीर को सूखा रखें। शरीर में गर्माहट बनाएं रखने के लिए सिर, गर्दन, कान, नाक, हाथ, पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढक कर रखें।
टोपी, हेड, मफलर, जल रोधी जूतों को उपयोग करें। स्वास्थ्य वर्धक गर्म भोजन का सेवन करें। शीत प्रकृति के भोजन से दूर रहें। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने विटामिन सी से भरपूर ताजे फल खाएं। गर्म तरल पदार्थों का नियमित रूप से सेवन करें। बुजुर्ग, नवजात शिशुओं और बच्चों का अधिक ध्यान रखें।
पिछले चार दिनों का तापमान
वार | दिन का पारा | रात का पारा |
शनिवार | 21.4 डिग्री | 9.0 डिग्री |
शुक्रवार | 23.8 डिग्री | 9.7 डिग्री |
गुरुवार | 23.8 डिग्री | 13.0 डिग्री |
बुधवार | 24.4 डिग्री | 10.9 डिग्री |