Advertising
<

बड़वानी में नाले के दोनों ओर नहीं बनेगी दीवार: नगर पालिका ने किया इनकार, आवागमन बाधित होने की आशंका – Barwani News

0
बड़वानी में नाले के दोनों ओर नहीं बनेगी दीवार:  नगर पालिका ने किया इनकार, आवागमन बाधित होने की आशंका – Barwani News

बड़वानी में नाले के दोनों ओर नहीं बनेगी दीवार: नगर पालिका ने किया इनकार, आवागमन बाधित होने की आशंका – Barwani News

बड़वानी शहर में कारंजा से अंजड़ रोड तक नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे डिवाइडर निर्माण कार्य में नाले की दीवार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर पालिका अंजड़ नाका पर पुलिया निर्माण के बाद नाले की दोनों ओर की दीवार बनाने से इनकार कर रही है, जिस पर व्याप

.

यह मामला तब सामने आया जब नगर पालिका ने डिवाइडर निर्माण के दौरान नाले की केवल एक ओर ही दीवार बनाने का निर्णय लिया। रोड किनारे स्थित शोरूम, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों ने बुधवार सुबह विधायक राजन मंडलोई की उपस्थिति में इस पर विरोध दर्ज कराया।

व्यापारियों और विधायक ने मौके पर नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के उपयंत्री पुष्पराज अजनारे को भी बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की।

विधायक राजन मंडलोई ने बताया कि नगर पालिका ने पहले दुकानों के सामने पक्का नाला बनाने और आवागमन के लिए स्लैब डालने को कहा था। हालांकि, अब डिवाइडर निर्माण के दौरान नाले की केवल एक ओर दीवार बनाई जा रही है, जिससे दुकानें और शोरूम कच्चे नाले के कारण आवागमन में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ओर दीवार न होने से व्यापारी स्लैब नहीं डाल पाएंगे।

विधायक ने यह भी बताया कि वर्ष 2011 में जनभागीदारी से इसी नाले के निर्माण के लिए व्यापारियों ने मिलकर नगर पालिका में 23 लाख रुपये जमा कराए थे। इसके बावजूद, अब नगर पालिका नाले का निर्माण व्यापारियों पर थोप रही है।

Advertising

अजय पाटीदार, बलराम यादव, ईश्वर यादव सहित अन्य व्यापारियों ने मांग की है कि जब तक नाले की दोनों तरफ की दीवारें नहीं बनाई जातीं, तब तक आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की अनुमति दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अन्यथा सड़क से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा।

नगर पालिका के उपयंत्री पुष्पराज अजनारे ने बताया कि उन्होंने विधायक से चर्चा की है। विधायक चाहते हैं कि यहां पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग की अनुमति दी जाए, लेकिन 200 से 250 मीटर का यह हिस्सा तकनीकी रूप से पाइप डालने के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को स्वयं स्लैब डालना होगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News