बजट घोषणा: बीकानेर को कुल मिलाकर लगभग 1200 करोड़ रुपए की सौगात मिली – Bikaner News h3>
बजट घोषणा में बीकानेर को कुल मिलाकर लगभग 1200 करोड़ रुपए की सौगात मिली। इसके अलावा कुछ अन्य घोषणाएं भी हैं, जिनका जिलेवार बजट अभी तय नहीं है। लगभग 1100 करोड़ का बजट नहर और सड़कों के लिए मिला है। हालांकि, अधिकतर घोषणाएं भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षे
.
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी को सर्वाधिक बजट मिला। नहरी बजट को जोड़कर उन्हें 590.31 करोड़ का बजट मिला। नहरी बजट के लिए 390.31 करोड़ और सड़कों के लिए 140 करोड़ का बजट मिला, जो जिले का सर्वाधिक है। खाजूवाला को 236 करोड़ का बजट मिला, लेकिन इसमें नहरी बजट सर्वाधिक है। नहर के अलावा सिर्फ उच्च जलाशय और पाइप लाइन का ही बजट है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के विधानसभा क्षेत्र में 155 करोड़ की परियोजनाएं मिलीं। इसमें सड़क से लेकर अन्य योजनाएं शामिल हैं। नोखा को करीब 47 करोड़ का ही बजट मिला, जिसमें चार सड़कें शामिल हैं। पूर्व और पश्चिम विधानसभा के बजट का अलॉटमेंट अलग-अलग इसलिए नहीं हो सकता क्योंकि इसमें तमाम योजनाएं पूरे शहर के लिए हैं, जिसमें दोनों विधानसभाएं शामिल हैं।
मंत्री सुमित गोदारा ने भी लूणकरणसर, नापासर नगर पालिकाओं में पेयजल समेत कई योजनाएं स्वीकृत करा ली। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे कम हिस्सा खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल के क्षेत्र में आया। बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा में जो भी मिला वो जिले के हिसाब से है। बीकानेर में पोक्सो न्यायालय, तीन प्रमुख मंदिरों की मरम्मत, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में तीरंदाजी अकेडमी, हॉस्टल का निर्माण समेत कुछ ऐसे काम मंजूर हुए, जिससे बीकानेर को क्लीन-ग्रीन बनाने के लिए कहा गया है। उसके लिए 900 करोड़ का बजट भी आवंटित किया गया, लेकिन इस योजना में 17 शहर है। यानी इस स्कीम में बीकानेर के हिस्से 60 से 70 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। अच्छी खबर ये है कि बीकानेर में गर्ल्स सैनिक स्कूल खोलने का एलान किया है।
श्रीडूंगरगढ़
- जलापूर्ति के लिए 80 करोड़।
- हेमासर फांटा में जीएसएस।
- ठुकरियासर से लिखमादेसर 22.80 किमी रोड के लिए 23 करोड़। एनएच-11 से नकोदेसर-जालबसर होते हुए 51 किमी सड़क के लिए 51 करोड़।
- बिग्गाबास रामसरा से रुस्तम धोरा तक सड़क के लिए एक करोड़।
- श्रीडूंगरगढ़ में औद्योगिक पार्क।
- जर्जर छात्रावास का निर्माण।
खाजूवाला
- महादेव वाली पाइप लाइन और उच्च जलाशय का निर्माण।
- तख्तपुरा सत्ता में 33/11 केवी जीएसएस।
- कुचौर अथूडी से खैराज भोमिया गौशाला तक डबल लाइन 6.30 करोड़ खर्च होंगे।
- पूगल में एईएन पीएचईडी ऑफिस।
- धोधा-दंतौर वितरिका में खाळा निर्माण के लिए 230 करोड़।
लूणकरणसर
- 7 गांवों को नहरी पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 23 करोड़ रुपए।
- हंसेरा-हापासर में उच्च जलाशय- पाइप लाइन के लिए 6.33 करोड़।
- ग्रामीण योजना लूणकरणसर को शहरी योजना में क्रमोन्नत करने के लिए 40.64 करोड़।
- जल योजना नापासर में सुदृणीकरण के लिए 27 करोड़।
- बंबलू में जीएसएस, राजासर, धीरेरा पीएचसी केन्द्र में परिवर्तित।