बच्चों की बचत से गौ माता को लगाया 56 भोग: ड्राई फ्रूट्स समेत कई पकवानों का सजाया बूफे, सेवा व संस्कार का दिया परिचय – Ratlam News

28
बच्चों की बचत से गौ माता को लगाया 56 भोग:  ड्राई फ्रूट्स समेत कई पकवानों का सजाया बूफे, सेवा व संस्कार का दिया परिचय – Ratlam News

बच्चों की बचत से गौ माता को लगाया 56 भोग: ड्राई फ्रूट्स समेत कई पकवानों का सजाया बूफे, सेवा व संस्कार का दिया परिचय – Ratlam News

रामनवमीं के अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम मैत्री परिवार द्वारा सागोद रोड स्थित श्री जैन दिवाकर गौशाला में गौ माताओं को 56 भोग लगाया। मैत्री परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने बचत के रुपयों से यहर आयोजन किया। गौ माता के लिए 56 भोग में ड्राई फ्रूट्

.

सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहने वाले रतलाम के जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने रविवार को सेवा और संस्कार का परिचय दिया। गौ माता के लिए 56 भोग महोत्सव में खास बात यह रही कि इसमें सबसे बड़ा योगदान मैत्री परिवार के सदस्य दंपतियों के नन्हे मुन्ने बच्चों का रहा। जिन्होंने अपनी पॉकेट मनी और बचत की राशि से इस पूरे आयोजन को किया।

बचत कर सेवा करने वाले बच्चों का सम्मान किया।

जेएसजी मैत्री के नवीन अध्यक्ष राहुल नवलक्खा और सचिव सचिन मांडोत द्वारा कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व गौ माता की सेवा का यह अनूठा आयोजन बच्चों व सदस्यों के साथ किया। जेएसजी मैत्री के अध्यक्ष राहुल नवलक्खा ने बताया कि गौ माता के लिए तैयार पकवानों में ड्रायफ्रूट्स से लेकर मिठाईयां, पकवान, फल, फ्रूट सब्जियां आदी टेबलों पर बूफे के रूप में सजाई गई। जिससे कि गायों को खाने में कोई परेशानी नहीं हो।

33 बच्चों ने उठाया खर्च

33 बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी और बचत की हुई राशि से पूरा आयोजन का खर्च उठाया। इन सभी बच्चों का जेएसजी मैत्री परिवार द्वारा बहुमान किया। गौ माता के लिए आयोजित यह 56 भोग किसी शादी समारोह के रिसेप्शन से कम नजर नहीं आया। कार्यक्रम में गौवंशों को अंकुरित अनाज, गुड़, नान खटाई,लापसी, खोपरा, पूड़ी, जलेबी, गुलाब जामुन, पेठा, दलिया, भूसा, दाले, सब्जियां कई तरह के फल 56 भोग लगाए गए।

शुभारंभ मध्यप्रदेश रीजन उपाध्यक्ष ललित कांठेड़, प्रदेश रीजन चुनाव अधिकारी दीपेंद्र कोठारी, मध्य प्रदेश रीजन पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, कोषाध्यक्ष अमित कोठारी, वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ नीम चौक के वरिष्ठ इंदरमल जैन, महेंद्र बोथरा द्वारा गौ पूजन और आरती के साथ किया।

33 बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से गो माता के 56 भोग का खर्च उठाया। बच्चों का सम्मान किया।

देवी-देवताओं का वास

नवीन अध्यक्ष राहुल नवलक्खा ने बताया कि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। हम भगवान को छप्पन भोग लगाते हैं, फिर प्रसाद ग्रहण करते हैं। ये ऐसा छप्पन भोग है, जिसे साक्षात गौ माता खाती हैं। छप्पन भोग में 8 प्रकार के अनाज, 8 प्रकार के मेवे,15 प्रकार की सब्जियां, 8 प्रकार के फल, 8 प्रकार की दालें भेंट की गई। कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक गायों के लिए यह भोग तैयार कर सजाया गया।

यह रहे मौजूद

जैन सोशल ग्रुप मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी, पूर्व अध्यक्ष वैभव मेहता, नीलेश कोठारी, मयंक कोठारी, तरुण डांगी, मनोज अग्रवाल, राहुल सकलेचा, सौरभ कोठारी, संजय पुंगलिया, नयन मूणत, विनय वोहरा, सिद्धार्थ कोठारी आदि मौजूद रहे। आभार जेएसजी मैत्री के सचिव सचिन मांडोत ने माना।

गौ माता के लिए इस तरह सजाया भोग।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News