फ्लाइट में स्‍मृति ईरानी को घेर मांगा रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जवाब… कहासुनी का वीडियो वायरल

122
फ्लाइट में स्‍मृति ईरानी को घेर मांगा रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जवाब… कहासुनी का वीडियो वायरल

फ्लाइट में स्‍मृति ईरानी को घेर मांगा रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जवाब… कहासुनी का वीडियो वायरल

Smriti Irani and Netta D’Souza confrontation in flight: पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के बाद रसोई गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल-डीजल (Rising Prices of Petrol-Diesel) के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोलियम उत्‍पादों की बढ़ती कीमतों का असर महंगाई (Rising Inflation) पर भी पड़ा है। इस पर सियासत भी गरमाने लगी है। विपक्ष सरकार को घेरने में लग गया है। केंद्रीय मंत्रियों से उठते-बैठते चलते-फिरते जवाब मांगा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) को भी इसका सामना करना पड़ा है। फ्लाइट में सफर के दौरान स्‍मृति का सामना कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा (Netta D’Souza) से हो गया। मौका पाकर नेट्टा ने स्‍मृति को फ्लाइट में ही घेर लिया। अपने फोन कैमरे से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जवाब देने को कहा। सोशल मीडिया पर दोनों की कहासुनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वाक्‍या दिल्‍ली-गुवाहाटी फ्लाइट में सफर के दौरान का है। इस वीडियो क्लिप को डिसूजा ने बाद में अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर दिया। गुवाहाटी जाते समय कांग्रेस नेता का स्‍मृति ईरानी से आमना-सामना हो गया। इस दौरान उन्‍होंने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा दिया। इस दौरान स्‍मृति ईरानी को डिसूजा से लोगों को उतरने के लिए रास्‍ता देने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है।

न सत्‍ता से प्‍यार न सत्‍ता में इंटरेस्‍ट… राहुल गांधी ने जब खुद ही रख दिए हैं हथियार तो कौन बनेगा खेवनहार?

डिसूजा ने ट्विटर पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- ‘गुवाहाटी की फ्लाइट में स्‍मृति ईरानी जी से सामना हुआ। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर सुनिए उनके जवाब। महंगाई का ठीकरा, वे किन-किन चीजों पर फोड़ रहीं हैं! जनता पूछे सवाल, स्मृति जी दें टाल! वीडियो के अंशों में जरूर देखिये, मोदी सरकार की सच्चाई!’

डिसूजा ने यह भी लिखा कि जब उन्‍होंने मंत्री से एलपीजी की तेजी से बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा तो उन्होंने इसका ठीकरा वैक्‍सीन, राशन और यहां तक कि गरीबों पर फोड़ दिया।

रिकॉर्डतोड़ गर्मी, लू के थपेड़े… कब तक बरसती रहेगी आसमान से आग? IMD की भविष्‍यवाणी जान लीजिए

वीडियो क्लिप देखकर लगता है कि यह उतरते समय बनाया गया। जब डिसूजा ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सवाल करने शुरू किए तो स्‍मृति ने पैसेंजरों की असुविधा को देखते हुए रास्‍ता देने के लिए कहा। स्‍मृति ईरानी ने यह भी कहा कि डिसूजा गलत बोल रही हैं। फिर दोनों को लॉबी से गुजरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान डिसूजा स्‍मृति के जवाब से असंतुष्‍ट‍ि दिखाते दिख रही हैं।

रसोई गैस सहित पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को हवा देना शुरू कर दिया है। महंगाई की दर ऊंची बनी हुई है। खासकर थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई की दर पिछले 11 महीने से 10 फीसदी से ज्‍यादा (मार्च 2022 में 13.11 फीसदी) है।



Source link