बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 19 मार्च को रिलीज होेने वाली ये फिल्म सुपरहिट रहने वाली है और एडवांस बुकिंग ने ही रिकॉर्ड बना दिया है। आदित्य धर अब बॉलीवुड के उन चं डायरेक्टर्स में शामिल हो गए हैं जिनकी फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा बल्कि सियासी गलियारों में भी हलचल मचा दी। उरी के बाद धुरंधर ने भी कमाल किया और अब धुरंधर 2 का इंतजार है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आदित्य धर फिल्म मेकर बनने से पहले अंडर 19 क्रिकेट में भी खेल चुके हैं। इतना ही नहीं वे बेहतरीन क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे लेकिन करप्शन और दूसरी तत्कालीन परिस्थियों के कारण उनका क्रिकेटर बनने का सपना टूट गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म मेकिंग की दुनिया में करियर बनाया। आदित्य धर के गुरु रहे डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में इसका किस्सा सुनाया था।
क्या बोले थे प्रियदर्शन
बीते दिनों प्रियदर्शन ने मेशेबल इंडिया को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि आदित्य धर के साथ उनकी दोस्ती रही है। आदित्य ने उनके साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। प्रियदर्शन बताते हैं, ‘आदित्य एक शानदार कलाकार है। वो हमारे साथ बतौर राइटर्स की टीम में काम कर चुका है। साथ ही उसकी भाषा पर गहरी पकड़ है। इसके साथ ही वो कमाल का इंसान है। जब हम साथ काम कर रहे थे तब उसने बताया था कि वो अंडर 19 में क्रिकेट खेलता था। लेकिन करप्शन और तमाम दूसरी वजहों से उसका करियर कुछ खास नहीं रह पाया। इसके बाद उसने फिल्म मेकिंग का रास्ता अपनाया।’ फिल्म मेकिंग में आदित्य ने लंबे समय तक काम सीखा और फिर अपनी फिल्मों में कमाल कर दिया।
सुपरहिट रही थी पहली ही फिल्म
बता दें कि आदित्य धर की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का नाम था उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और इसमें विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म भारतीय सैनिकों की उस ऑपरेशन की कहानी बताती है जिसमें पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को साफ किया था। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और सुपरहिट रही थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान यामी गौतम की दोस्ती आदित्य से हुई थी और दोनों को प्यार हो गया था। प्यार के बाद दोनों ने शादी रचा ली। उरी के बाद आदित्य ने धुरंधर बनाई और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। अब आदित्य के करियर की बतौर डायरेक्टर तीसरी फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के लिए तैयार है और 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें- छोटे कद को लेकर परेशान था सुपरस्टार, फिर लुक ने बना दिया ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
Muthu Engira Kaattaan में छुपा है बड़ा रहस्य! मिस्ट्री से भरपूर होगी विजय सेतुपति की नई सीरीज, रिलीज से पहले बढ़ा सस्पेंस