फिर चली तीर्थ दर्शन ट्रेन, काफी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए यात्री, शिवराज बोले- अब कभी नहीं रुकेगी ट्रेन | mukhyamantri teerth darshan yojana bhopal to varanasi 19 april 2022 | Patrika News

214
फिर चली तीर्थ दर्शन ट्रेन, काफी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए यात्री, शिवराज बोले- अब कभी नहीं रुकेगी ट्रेन | mukhyamantri teerth darshan yojana bhopal to varanasi 19 april 2022 | Patrika News

फिर चली तीर्थ दर्शन ट्रेन, काफी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए यात्री, शिवराज बोले- अब कभी नहीं रुकेगी ट्रेन | mukhyamantri teerth darshan yojana bhopal to varanasi 19 april 2022 | Patrika News

Mukhyamantri Teerth Darshan- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काशी विश्वनाथ के लिए रवाना की तीर्थ दर्शन ट्रेन…।

भोपाल

Updated: April 19, 2022 02:20:18 pm

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में दो साल से बंद पड़ी मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मंगलवार 19 अप्रैल से फिर शुरू हो गई। पहली ट्रेन राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

mukhyamantri teerth darshan yojana

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को तीर्थ दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ के लिए ट्रेन को रवाना किया। चौहान ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा हमने बुजुर्गों के लिए 2022 में पंचायत की थी। तभी एक बुजुर्ग ने खड़े होकर कहा था कि बेटा शिवराज मरने से पहले तीर्थ करा दें। वह बात मेरे कलेजे में उतर गई और तभी से तीर्थ योजना शुरू की गई थी। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद थे।

चौहान ने कहा कि शंख फुंख गया है। आज मन आनंद और प्रसन्नता से भरा है। यह हमारे तीर्थ यात्री, हमारे काका, हमारे दादा, हमारी माईं, आज जीवन का अद्भुत सुख प्राप्त करने जा रहे हैं। भगवान के दर्शन करने। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी इस तीर्थ यात्रा पर साथ जा रही हैं।

ऐसे करें आवेदन चुनाव से पहले शुरू होगा तीर्थ दर्शन, जानिए कैसे करते हैं इसमें आवेदनyojna.jpg

यह भी है खास

  • तीर्थ दर्शन यात्रा में भजन मंडली की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सुंदरकांड के पाठ आदि भी होते रहेंगे।
  • इस यात्रा में भोपाल समेत सागर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, टीकमगढ़ और दमोह के 900 से अधिक यात्री शामिल हैं।

 

shiv1.jpg

रेलवे स्टेशन पर झूमे मंत्री

इधर, कार्यक्रम की शुरुआत में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे वन मंत्री विजय शाह जमकर झूमते हुए नजर आए। वे स्टेशन पर आदिवासी पारंपरारिक नृत्य करते हुए दिखे।

बुजुर्ग बोला आज के श्रवण कुमार

इधर, मीडिया से बात करते हुए एक तीर्थ यात्री ने कहा कि उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन का सपना देखा था जो आज शिवराज सिंह के कारण पूरा हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आज का श्रवणकुमार कहकर संबोधित किया। कुछ तीर्थ यात्रियों ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे तीर्थ यात्रा पर जा सकें, लेकिन सरकार के कारण उन्हें यह सौभाग्य मिला है।

और क्या बोले सीएम

-अद्भुत है ये यात्रा, बीच में सुंदरकाण्ड, भजन चलेंगे। अद्भुत आनंद आएगा, खूब प्रेम से दर्शन कीजिए, यात्रा कीजिए और आनंद से आइए।
-ट्रेन में सभी व्यवस्था होगी, नाश्ता, चाय, तीर्थ स्थान पर रुकने की व्यवस्था और वापस लाकर उन्हें आदर के साथ घर भिजवाने की व्यवस्था। अब ये ट्रेनें रुकेंगी नहीं, एक के बाद एक जाती रहेंगी और आपको दर्शन करवाती रहेंगी। जीवन का एक महत्वपूर्ण पक्ष है तीर्थ दर्शन।
आने के बाद गांव में कहना कि धरती बचाना है तो साल में एक पेड़ जरूर लगाओ, दूसरा गांव में कहना कि कोई नशा मत करो, तीसरा सबसे कहना जितना बेटों को मानते हो उतना बेटियों को भी मानों, बेटियों के बिना दुनिया नहीं चल सकती।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News