फायरिंग के आरोपी लोकेश को 14 तक JC: मांडल की युवती से भी की जाएगी पूछताछ,जेल में होगी शिनाख्त परेड – Bhilwara News

12
फायरिंग के आरोपी लोकेश को 14 तक JC:  मांडल की युवती से भी की जाएगी पूछताछ,जेल में होगी शिनाख्त परेड – Bhilwara News

फायरिंग के आरोपी लोकेश को 14 तक JC: मांडल की युवती से भी की जाएगी पूछताछ,जेल में होगी शिनाख्त परेड – Bhilwara News

फायरिंग के आरोपी लोकेश को कोर्ट में पेश किया गया

भीलवाड़ा के रोडवेज बस स्टैंड पर अपनी प्रेमिका के चक्कर में किसी अन्य युवती पर फायरिंग के आरोपी लोकेश शर्मा को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 मई तक जेसी कर दिया ।अब आरोपित की जेल में शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।

.

नौकरी मिलने के बाद रिश्ते में आईं दरार

डीएसपी सदर श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि मूलत दोसा के महरिया गांव में रहने वाला लोकेश पिता सत्यनारायण शर्मा गोपालपुरा बाईपास के निकट एक किराए के मकान में रहता है ।प्रारंभिक पूछताछ में गोपाल ने बताया कि उसका भीलवाड़ा के मांडल में रहने वाली एक युवती रानी से 2017 से जान पहचान लालसोट में एग्रीकल्चर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी।तब से दोनों जयपुर में रिलेशनशिप में थे ,2024 में रानी की कृषि डिपार्टमेंट में सुपरवाइजर की नौकरी लगने के बाद रानी ने लोकेश से दूरियां बना ली इसी बात को लेकर वो रानी से नाराज था और उसे सबक सिखाना चाहता था ।

बार- बार इग्नोर करना बना गुस्से का कारण

इसके चलते वो पिस्टल लेकर रविवार रात जयपुर से भीलवाड़ा आया ।यहां से सांवरिया जी गया , वहां दर्शन के बाद उसने मांडल में रानी के घर के आसपास खड़े रहकर उसकी रेकी की और उसके बाहर आने का वेट किया । रानी ने उससे बात करने से मना कर दिया और वो अपनी भाभी के साथ भीलवाड़ा बस स्टैंड आई।यहां भी लोकेश ने रानी से बात करने की ट्राई की लेकिन रानी ने उसे इग्नोर कर दिया ,इसी के चलते उसने रानी पर फायर किया लेकिन रानी बच गई और गोली कोटा की रूमाना को लग गई ।

14 मई तक ज्यूडिशल कस्टडी में भेजा

लोकेश ने दूसरी बार फिर से फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन गोली पिस्टल में ही फस गई । पूछताछ में लोकेश ने बताया कि वोरानी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ने वाला था लेकिन गोली ना रानी को लगी और ना वह खुद को मार पाया । पुलिस ने आज बापर्दा रखते हुए उसे कोर्ट में पेश किया और यहां से 14 मई तक ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। इस मामले से जुड़े गवाहों की आरोपित से जेल में शिनाख्त परेड कराई जाएगी।

पिस्टल कहां से लाया इसका पता लगाया जाएगा

इस युवक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला जयपुर या दोसा में दर्ज नहीं है। ये युवक पिस्टल कहां से लाया ? किस से लेकर आया और कब लेकर आया इस संबंध में इससे डिटेल में पूछताछ की जाएगी।पुलिस मांडल की रहने वाली इस युवती को भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाएगी।

लोकेश की बताई स्टोरी की इन्वेस्टिगेशन की जाएगी

डीएसपी विश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में रानी के भीलवाड़ा बस स्टैंड पर उसकी भाभी के साथ होने का पता लगा है लेकिन जो स्टोरी लोकेश ने बताई है उसकी डिटेल में इन्वेस्टिगेशन की जाएगी। इधर अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रूमाना का ऑपरेशन सक्सेस रहा । डॉक्टरों की टीम ने उसकी रीड की हड्डी से गोली निकाल ली है। फिलहाल रूमाना की हालत में सुधार है

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News