फाइलों की फोटो खींच पूछा तो निगम अधिकारी बोले…ये डिस्पोज हो चुकीं | CS Sudhansh Pant in greater nigam jaipur news update | News 4 Social

9
फाइलों की फोटो खींच पूछा तो निगम अधिकारी बोले…ये डिस्पोज हो चुकीं | CS Sudhansh Pant in greater nigam jaipur news update | News 4 Social

फाइलों की फोटो खींच पूछा तो निगम अधिकारी बोले…ये डिस्पोज हो चुकीं | CS Sudhansh Pant in greater nigam jaipur news update | News 4 Social

मुख्य सचिव सुधांश पंत बुधवार सुबह 9:23 बजे ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। सबसे पहले पहले आयुक्त कार्यालय गए। बाहर निकलते ही कार्मिक शाखा और उसके बाद विजीलेंस शाखा में जाकर फाइलें देखीं।

मुख्य सचिव सुधांश पंत बुधवार सुबह 9:23 बजे ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। सबसे पहले पहले आयुक्त कार्यालय गए। बाहर निकलते ही कार्मिक शाखा और उसके बाद विजीलेंस शाखा में जाकर फाइलें देखीं। इसके बाद स्वास्थ्य शाखा से लेकर प्लानिंग और पशु प्रबंधन शाखा में भी गए। पंत ने अकाउंट शाखा में जाकर बिल भुगतान संबंधी फाइलों को देखा। शाम को आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने प्लानिंग, विजीलेंस और अकाउंट शाखा में चार नोटिस जारी किए। निरीक्षण के दौरान पंत को यहां चार फाइलें लम्बित मिली थीं।

प्लानिंग शाखा में एक फाइल दिखी तो उन्होंने उसकी फोटो खींचते हुए पूछा कि ये फाइल पेंडिंग क्यों है? साथ चल रहे अधिकारियों ने बताया कि छह फरवरी की तारीख इस पर है। आज फाइल वापस भेजी जाएगी। पंत ने कहा कि एक दिन भी फाइल नहीं रुकनी चाहिए। वहीं, राजस्व शाखा में पड़ी फाइल की जब सीएस ने फोटो खीचीं तो निगम अधिकारियों ने बताया कि यह फाइल तो डिस्पोज हो चुकी। यह फाइल आयुक्त को प्रकरण समझाने के लिए जोन कार्यालय से मंगवाई गई है।

नोटिस जारी कर मांगा जवाब
निरीक्षण के बाद सीएस ने जो दिशा निर्देश दिए हैं, उन पर निगम काम करेगा। लम्बित फाइलों पर संबंधित जोन के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
-रूकमणी रियाड़, आयुक्त, ग्रेटर निगम

अधिकारियों से कहा…पेंडेंसी नहीं होनी चाहिए
पंत करीब एक घंटे तक निगम मुख्यालय में रुके। आयुक्त 9:45 बजे पहुंची। वे सफाई व्यवस्था को देखने निकली हुई थीं। निरीक्षण के बाद पंत ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी से कहा कि फाइलें समय से निकालें और पेंडेंसी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

आयुक्त की सक्रियता आई काम
सोमवार को निगम आयुक्त रूकमणी ने मुख्यालय का दौरा किया था। उन्होंने सभी को समय पर ऑफिस आने के निर्देश दिए थे। साथ ही गंदगी के ढेर और कबाड़ को भी हटाए जाने के लिए कहा था। आयुक्त के निर्देशों की पालना में सफाई और कबाड़ को हटा दिया गया। ऐसे में जब पंत पहुंचे तो निगम मुख्यालय की स्थिति बेहतर नजर आई।

हूपर आता है या नहीं
सुबह करीब आठ बजे आयुक्त अपने आवास से मुरलीपुरा पहुंची। यहां उन्होंने एक कॉलोनी में पहुंचकर लोगों से पूछा कि हूपर आता है या नहीं। ज्यादातर लोगों ने कहा कि हूपर तो रोज आ रहा है। समय तय नहीं है। लोगों ने कहा कि हम कचरा बाहर रख देते हैं। हेल्पर ले लेता है। आयुक्त ने लोगों से गीला-सूखा कचरा अलग एकत्र करने के लिए भी कहा।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News