फतेहपुर में दुल्हन ने शादी से किया इनकार: दोनों पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने कराया समझौता, अलग-अलग रहने पर बनीं सहमति – Fatehpur News

2
फतेहपुर में दुल्हन ने शादी से किया इनकार:  दोनों पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने कराया समझौता, अलग-अलग रहने पर बनीं सहमति – Fatehpur News

फतेहपुर में दुल्हन ने शादी से किया इनकार: दोनों पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने कराया समझौता, अलग-अलग रहने पर बनीं सहमति – Fatehpur News

राम चंद्र सैनी | फतेहपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फतेहपुर में दुल्हन ने सभी रस्में पूरी होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। बाराती किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा पाए। अगली सुबह दूल्हे के परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने आरोप लगाया कि दुल्हन पक्ष ने चढ़ावे में दिए गए जेवरात भी वापस नहीं किए। पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों ने अलग-अलग रहने पर सहमति जता दी। दोनों की पहले सामूहिक विवाद में शादी हो चुकी है। सामाजिकता के नाते गांव में भी शादी की रस्म निभाई जा रही थी।

दूल्हा और दुल्हन ने शादी की सारी रस्में निभाईं।

असोथर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी वीरेंद्र लोधी के बेटे धर्मवीर की शादी थरियांव थाना क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं और शुभ मुहूर्त भी निकलवा लिया था।18 फरवरी की रात को सैकड़ों बारातियों के साथ दूल्हा दुल्हन के घर पहुंचा।

बारातियों के स्वागत और खान-पान की उचित व्यवस्था की गई थी। डीजे की धुन पर बाराती खूब नाचे। शादी से पहले चढ़ावे की रस्म में दूल्हे की ओर से दुल्हन को जेवरात दिए गए। लेकिन इसके बाद दुल्हन ने अचानक शादी से मना कर दिया और दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

दुल्हन को जयमाला पहनाता दूल्हा।

जब जेवरात वापस मांगे गए तो खरी खोटी सुनाते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।इसके बाद हम लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।सुबह दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया इसके बाद दोनों के बीच सुलह समझौता हुआ।वहीं मामले में थरियांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो चुकी थी शादी

दूल्हे के पिता वीरेंद्र लोधी ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 23 जनवरी 2025 को जनपद के हसवा विकासखंड में आयोजित हुए सामूहिक विवाह योजना में दोनों ने शादी कर ली थी। इस दौरान दुल्हन दूल्हे के साथ अपने ससुराल न आकर अपने परिजनों के साथ मायके चली गई थी।

दूल्हा धर्मवीर।

लड़की पक्ष ने बारात लेकर घर आने के बाद दुल्हन को विदा करने की बात कही थी।जिस पर बारात लेकर जब पहुंचे तो सारे कार्यक्रम होने के बाद चढ़वा चढ़ने के बाद जेवरात मिलने के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार दिया। बताते हैं कि लड़की दिल्ली में रहती हैं, वह शहर के लड़के से शादी करना चाहती थी। परिजनों ने देहाती लड़के से शादी तय कर दी थी। जिसके चलते लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News