फंदे से लटकी मिली 11 महीने के बच्चे-मां की लाश: बेगूसराय में पिता बोले-जेठ ने मारकर लटकाया; 6 महीने पहले पति की हादसे में गई जान – Begusarai News h3>
बेगूसराय में बंद घर में मां और 11 महीने के बेटे की फंदे से लटकी लाश मिली है। हत्या का आरोप महिला के जेठ पर लगा है।
.
मृतका की पहचान उर्मिला देवी (20) के तौर पर हुई है। 6 महीने पहले सड़क हादसे में पति की मौत हो गई थी। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत पंचायत स्थित वार्ड नंबर-13 चकवा की है।
मृतका के पिता बैजनाथ सिंह ने कहा, दामाद के भाई विजय महतो ने मेरी बेटी और नाती को मारा है।
शनिवार रात 10 बजे बेटी से बात हुई थी। उस समय तक सब कुछ ठीक-ठाक था। सुबह में करीब 6:30 मौत की सूचना मिली। 2 साल पहले बेटी की शादी हुई थी। दामाद ड्राइविंग करते थे, 6 महीने पहले सड़क हादसे उनकी मौत हो गई।
मां-बेटे की फाइल फोटो। महिला के पति की 6 महीने पहले मौत हो गई।
जेठ बोला- कहती थी मर जाऊंगी
जेठ विजय कुमार ने बताया, उर्मिला के पिता को कुछ दिन पहले ही कॉल कर के कहा था कि आप अपनी बेटी को समझाइए या फिर यहां से ले जाइए। वो घर से अलग जाकर फोन पर बात करती है। रात में घर से बाहर रहती है।’
उन्होंने कहा था कि हम आते हैं, लेकिन नहीं आए। आज ही उनके पिता से जाकर बात करने वाले थे कि घटना हो गई।’
‘घर में सिर्फ हम या हमारी उर्मिला ही नहीं रहती थी। घर में और भी महिलाएं, भाई और बच्चे रहते हैं। हल्ला होने पर जब तक हम वहां पहुंचे, लोगों ने उसे उतार दिया था। लोगों को लगा कि शायद दोनों जिंदा होंगे।’
भाई बोला- भांजे-बहन की हत्या हुई
वहीं, मृतका के चचेरे भाई विकास का कहना है, ‘फोन पर सूचना मिलते ही हम लोग पहुंचे तो सास ने बताया कि मां-बेटा दोनों फांसी से लटके हुए थे। हम लोगों ने जब छानबीन की तो फंदा लटकाने का कोई निशान नहीं था।’
‘मेरे भांजे और बहन को गला दबाकर मारा गया है। रात में जिस तरीके से बात हुई, उससे नहीं लगता है कि फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी।’
पड़ोसी बोले- महिला ने खुदकुशी की है
वहीं, पड़ोसी राम उदगार महतो ने बताया कि हत्या का आरोप गलत है। उसने खुद आत्महत्या की है। हम पड़ोसी हैं, कभी कोई विवाद नहीं सुने। पिता ने हत्या का गलत आरोप लगाया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया, ‘रात में खाना खाकर घर में सोई थी। सुबह जब काफी देर तक नहीं जागी तो लोगों ने अंदर झांका। जहां साड़ी के फंदे से मां-बेटे की लाश लटकी हुई थी।’
‘आशंका है कि पहले उसने बेटे को मारा फिर खुद फंदे से लटक गई। आर्थिक तंगी और पति की मौत से काफी डिप्रेशन में चल रही थी।’
थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा ने घटनास्थल का जायज लिया और थानाध्यक्ष को सभी बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
————-
इसे भी पढ़िए…
पत्नी का गला रेता, घंटों शव के पास बैठा रहा:गोद में था बच्चा; बॉडी के दोनों हाथ ऊपर, 2 साल पहले हुई शादी
मधुबनी में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद घंटों शव के पास बैठा रहा, इस दौरान बच्चा उसकी गोद में था। रूम में बेड पर बॉडी पड़ी थी, आरोपी पति उसके सिर को ओर बैठा था। महिला के दोनों हाथ ऊपर हवा में हैं। शव जिस हालत में मिला, उसे देखकर लगता है कि हत्या के दौरान महिला ने पति को रोकने की कोशिश की होगी। पूरी खबर पढ़ें।
