प्रेमी से बात करती थी शादीशुदा बेटी,रोका तो दी जान: पिता बोले-अफेयर के चलते ससुराल छूटा; पति ने ठेकेदार से मिलवाया था, उसके साथ रहना चाहती थी – Saharsa News

28
प्रेमी से बात करती थी शादीशुदा बेटी,रोका तो दी जान:  पिता बोले-अफेयर के चलते ससुराल छूटा; पति ने ठेकेदार से मिलवाया था, उसके साथ रहना चाहती थी – Saharsa News

प्रेमी से बात करती थी शादीशुदा बेटी,रोका तो दी जान: पिता बोले-अफेयर के चलते ससुराल छूटा; पति ने ठेकेदार से मिलवाया था, उसके साथ रहना चाहती थी – Saharsa News

सहरसा में पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी को अवैध संबंध और प्रेमी से बात करने से रोका तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को पिता ने बेटी को अपने प्रेमी से बात करते हुए पकड़ा था, जिसके बाद बेटी को डांटा और फटकार लगाई।

.

इसी बात से नाराज होकर उसने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और फंदे से लटक गई। मामला बसनही थाना क्षेत्र के बैठमुसहरी पंचायत का है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

महिला डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी। उसके अफेयर के कारण ही ससुराल वालों ने मायके भेज दिया था। पति दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। वो रहने वाला पूर्णिया का है।

दोनों की शादी 21 नवंबर 2024 को हुई थी। शादी के बाद महिला पति के साथ दिल्ली गई थी। वहीं पति ने अपने ठेकेदार से मिलवाया था। बाद में महिला का अफेयर ठेकेदार से शुरू हो गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।

प्रेमी के साथ काम करता था पति

महिला का प्रेमी अंबेडकर मिस्त्री भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के भंवरपुर गांव का रहने वाला है। वो फर्नीचर बनाने के काम की ठेकेदारी करता है। महिला का पति उसी के साथ फर्नीचर मिस्त्री का काम करता था। दोनों दिल्ली में रहकर साथ में काम करते थे।

6 माह पहले पति ने ही पत्नी की पहचान ठेकेदार से कराई थी। इसके बाद अंबेडकर मिस्त्री और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दिल्ली स्थित किराए के मकान में पति की गैरमौजूदगी में अंबेडकर आने-जाने लगा था।

मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते कर्मी।

पति को अफेयर का पता चला तो वापस गांव भेजा

पति को पत्नी के अफेयर की जानकारी मिली तो उसने पत्नी को अपने घर पूर्णिया वापस भेज दिया। वापस आकर भी महिला अपने प्रेमी के संपर्क में थी। वह फोन पर अंबेडकर से बात करती रहती थी। इस वजह से उसके ससुर ने डेढ़ महीने पहले मायके भेज दिया था।

प्रेमी से शादी करना चाहती थी

मायके में आने के बाद भी महिला कुछ समझने को तैयार नहीं थी। उसके माता-पिता ने काफी समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। वो प्रेमी अंबेडकर से शादी करके उसके ही साथ रहना चाहती थी।

गुरुवार की रात भी अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ था। रात में महिला की मां ने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला फंदे से लटक रही थी। फिर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है- पुलिस

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अभी तक इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बसनही थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

—————————–

ये भी पढ़ें

पटना में डिप्रेशन की शिकार महिला ने की खुदकुशी:फंदे पर झूलने से पहले बहन को वीडियो बनाकर भेजा; बोली- अपने जीजू को मत फंसाना

पटना के एसके पूरी थाना क्षेत्र में डिप्रेशन की शिकार महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा था। जिसमें उसने कहा था कि अपने जीजू को मत फंसाना। घटना के वक्त घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य भागलपुर में रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News