प्रेगनेंट पंखुड़ी अवस्थी का डांस देख डरे गौहर खान के पति, गौतम रोडे की पत्नी को दे दी सलाह

12
प्रेगनेंट पंखुड़ी अवस्थी का डांस देख डरे गौहर खान के पति, गौतम रोडे की पत्नी को दे दी सलाह

प्रेगनेंट पंखुड़ी अवस्थी का डांस देख डरे गौहर खान के पति, गौतम रोडे की पत्नी को दे दी सलाह

एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे जल्द ही जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बनने वाले हैं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी रोजाना ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं। दोनों अपने जुड़वां बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पंखुड़ी अवस्थी का बेबी शावर हुआ था। अब पंखुड़ी ने हाल ही डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में है। लेकिन इस वीडियो को देख गौहर खान के पति और सिंगर जैद डरबार डर गए। उन्होंने पंखुड़ी अवस्थी के इस वीडियो को देख एक्ट्रेस को एक सलाह दे डाली।

मालूम हो कि Zaid Darbar हाल ही एक बेटे के पिता बने। पत्नी Gauahar Khan ने एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद वो पपाराजी से भी मिले। जैद दरबार जहां पापा की ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। हाल ही जब उन्होंने Pankhuri Awasthi का डांस वीडियो देखा तो हैरान रह गए।


Pankhuri Awasthy Twins: जुड़वां बच्चों की मां बनेंगी पंखुड़ी अवस्थी, ऐसा था पति गौतम रोडे का रिएक्शन

जैद दरबार ने दी सलाह- आराम से, आराम से

पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक इंग्लिश गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। जैद दरबार और गौहर, पंखुड़ी और गौतम के अच्छे दोस्त हैं, और इस नाते सिंगर ने पंखुड़ी को एक सलाह दे दी। जैद दरबार ने पंखुड़ी के डांस वीडियो पर लिखा, ‘आराम से, आराम से।’ इस पर पंखुड़ी ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘जानती हूं…इसके बाद सब आराम से ही करना पड़ रहा है।’

pankhuri awasthy cmnts

Gautam Rode: शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बनेंगे गौतम रोड़े-पंखुड़ी अवस्थी, मजेदार वीडियो संग शेयर की गुड न्यूज

Gauahar Khan Baby Shower: गौहर की गोदभराई में बेटियों के साथ पहुंचीं माही विज, गौतम रोड़े सहित अन्य सेलेब्स भी पहुंचे

पंखुड़ी को ऐसे पता चली थी प्रेग्नेंसी

सिर्फ जैद दरबार ही नहीं, बल्कि फैन्स और कई यूजर्स ने भी पंखुड़ी अवस्था को इस तरह डांस न करने की सलाह दी। फैन्स का कहना था कि ऐसा करना बच्चों के लिए घातक हो सकता है। पंखुड़ी और Gautam Rode ने अप्रैल 2023 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इसके बाद दोनों बेबीमून पर उदयपुर गए थे। पंखुड़ी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब दिसंबर 2022 में वह शूटिंग कर रही थीं, तो टेस्ट करने के बाद उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। बाद में जब डॉक्टर ने जांच के लिए बुलाया तो उन्हें जुड़वां बच्चों के बारे में मालूम पड़ा।