प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में दिखाया यूक्रेन के लोगों का दिल दहला देने वाला हाल, बोलीं- डरावने हालात हैं h3>
रूस और यूक्रेन के (Russia and Ukraine war) बीच हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं। रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश के बाद यूक्रेन पर धड़ाधड़ मिसाइलें बरसाकर हमला कर दिया। इसके बाद से वहां अफरा-तफरी का माहौल है। यूक्रेन के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यूक्रेन के लोगों के लिए चिंता जताई है और कहा है कि वहां के हालात इस वक्त बहुत डरावने हैं।
प्रियंका ने यूक्रेन पर हमले का एक वीडियो (Priyanka Chopra shares Ukraine video) सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाएगा और आंखें भर आएंगी। प्रियंका ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करने के साथ ही कुछ बातें भी लिखी हैं। वीडियो में लोग बदहवास हालत में हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं। हर किसी को इस बात की चिंता सता रही है कि कल क्या होगा। क्या वो लोग बच पाएंगे?
प्रियंका ने यूक्रेन के लिए चिंता जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘यूक्रेन में अभी जो स्थिति है वह बहुत डरावनी है। मासूम और निर्दोष लोग अपनी और अपने प्रियजनों की जिंदगी के लिए डर के साए में जी रहे हैं। वो भविष्य की अनिश्चितता को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आज की इस मॉडर्न दुनिया में इतनी भयावह और डरावनी स्थिति कैसे पैदा हो सकती है? इस वॉर जोन में जो मासूम लोग रह रहे हैं, वो आपकी और मेरी तरह हैं। यूक्रेन के लोगों की आगे कैसे मदद करें, इस बारे में सारी जानकारी मेरे बायो लिंक में है।’
प्रियंका चोपड़ा के इस मेसेज पर लोगों के खूब रिऐक्शन्स और कॉमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘प्लीज हमें बचा लीजिए। इस मेसेज को भारतीय दूतावास तक पहुंचा दीजिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘दुनिया को आगे आने और इस पागलपन को रोकने की जरूरत है।’
पढ़ें: यूक्रेन में जहां छिड़ी लड़ाई, वहां राजामौली ने शूट किया था RRR का यह हिट गाना, तस्वीरें और वीडियो वायरल
पढ़ें: Russia Ukraine War : रूस की ये हसीनाएं हो सकती हैं दाने-दाने की मोहताज, रात तक हो जाएगा बड़ा फैसला
पढ़ें: Ukraine की खूबसूरत लोकेशंस में इंडियन मूवीज की हुई शूटिंग, राम चरण की RRR और रजनीकांत की फिल्म भी है शामिल
वहीं यूक्रेन में अब युद्ध शुरू हो चुका है। वहां कई हिस्सों पर कब्जा करने और बड़ी तबाही मचाने के बाद रूसी सेना ने अब यूक्रेन की राजधानी कीव की और बढ़ना शुरू कर दिया है। यूक्रेन पर हमले के लिए सारे पश्चिमी देश रूस की आलोचना कर रहे हैं और उसे खिलाफ खड़े हो गए हैं। इसी बीच रूस और यूक्रेन के कई लोग सड़कों पर उतर आए हैं और हमले के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो युद्ध नहीं शांति चाहते हैं।
यूक्रेन और रूस के युद्ध पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा