प्रियंका गांधी को ट्रेन टिकट भेजने के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार, CM गहलोत बोले- अमित शाह के लिए भेजेंगे चार्टर्ड प्लेन, जानें वजह

153
प्रियंका गांधी को ट्रेन टिकट भेजने के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार, CM गहलोत बोले- अमित शाह के लिए भेजेंगे चार्टर्ड प्लेन, जानें वजह

प्रियंका गांधी को ट्रेन टिकट भेजने के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार, CM गहलोत बोले- अमित शाह के लिए भेजेंगे चार्टर्ड प्लेन, जानें वजह

राजस्थान के बीजेपी नेता के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्रेन टिकट भेजने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। राजस्थान कांग्रेस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए चार्टर्ड प्लेन भेजकर राजस्थान आने के लिए आमंत्रण दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए चार्टर्ड प्लेन भेजकर निवेदन करना चाहेंगे कि वो राजस्थान आएं और यहां आकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में किए गए नवाचारों एवं अपराध के खिलाफ की गई  कठोर कार्रवाई की जानकारी लें। जिससे उनकी पार्टी के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम दूर हो सके।

भाजपा नेता ने भेजा था प्रियंका गांधी के लिए टिकट

उल्लेखनी है कि कांग्रेस विधायक जौहरीलाल के पुत्र पर दुष्कर्म के लगे आरोप के बाद भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल ने 27 मार्च को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए शताब्दी ट्रेन में टिकट बुक करवाकर राजस्थान आने का आमंत्रण दिया था। 

संबंधित खबरें

मोदी- अमित शाह के गुजरात में ज्यादा बढ़ोतरी 

सीएम गहलोत ने कहा भाजपा नेता बार-बार प्रियंका गांधी का नाम घसीटते हैं। जबकि प्रियंका गांधी किसी संवैधानिक पद पर नहीं है। हम अमित शाह को राजस्थान आने के लिए आमंत्रित करते हैं। राज्य सुरक्षा अमित शाह को पूरी सुरक्षा देगी। अमित राज्य का दौरा करें और राज्य सरकार के नवाचारों की जानकारी लें। सीएम गहलोत ने कहा कि NCRB के आंकड़ों मुताबिक  2020 में लाकडाउन होने के बावजूद जब पूरे देश में गत वर्ष की तुलना में  अपराधों में  28.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई तब राजस्थान में 14.46 फीसदी  की कमी हुई। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में  2020 में डकैती, लूट, अपहरण, बलात्कार, बलवा, नकबजनी, चोरी सहित सभी तरह के अपराधों में कमी आई है।  इस दौरान  अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में तो अपराध 62. 29 फीसदी  की बढ़ोतरी हुई। साल  2021 में भी राजस्थान  में 2019 की तुलना में  4.77 फीसदी की कमी हुई है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने FIR पंजीकरण अनिवार्य करने का साहस दिखाया है। 

हर पीड़ित न्याय दिलाने के लिए अनिवार्य FIR

अनिवार्य FIR पंजीकरण  नीती लागू करते समय हमें पता था कि अपराध के आंकड़ों में बढ़ोतरी होगी।  विपक्ष तथा मीडिया इस पर सवाल उठाएगा। लेकिन हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हमने यह नीति लागू की। पहले पाॅक्सो एक्ट के पीड़ित कार्रवाई ना होने के डर से मन मसोस कर रह जाते थे परंतु  अब उनका सरकार में भरोसा जागा है। अपराधियों को सजा मिल रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि अनिवार्य FIR पंजीकरण के बावजूद अपराधों में कमी दिखाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। हमारी सरकार के 3 सालों  में पाॅक्सो एक्ट के 620 मामलों में सजा सुनाई गई। इनमें 7 को फांसी  और 137 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।  हम भाजपा तरह अपराध पर राजनीति नहीं करते अपितु अपराधियों को कठोर दंड देकर उन्हें अंजाम तक पहुंचाते हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि विपक्षी नेताओं से मैंने कहा कि है कि आप सिर्फ वक्तव्य देते हो, रोज रोज राज्य सरकार पर आरोप लगाते हो। इसकी बजाय आप हमारे साथ चलो, प्रधानमंत्री जी से मिलते हैं।  ERCP जो राजस्थान के लिए 13 जिलों की योजना है। जिससे वहां सिंचाई भी होगी, पीने का पानी भी आएगा। उसको राष्ट्रीय योजना घोषित करवाओ। 



Source link