प्रियंका गांधी अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं-बृजभूषण सिंह: बोले- राहुल भाजपा का नहीं देश का अपमान कर रहे, गलत बयानबाजी से खिसक रही जमीन – Gonda News

0
प्रियंका गांधी अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं-बृजभूषण सिंह:  बोले- राहुल भाजपा का नहीं देश का अपमान कर रहे, गलत बयानबाजी से खिसक रही जमीन – Gonda News

प्रियंका गांधी अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं-बृजभूषण सिंह: बोले- राहुल भाजपा का नहीं देश का अपमान कर रहे, गलत बयानबाजी से खिसक रही जमीन – Gonda News

गोंडा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राहुल गांधी का हर बयान न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देश का अपमान है। सुप्रीम कोर्ट, सेना और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर वो स्वयं को ही कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का विरोध करते-करते राहुल गांधी इतनी हद तक उतर आए हैं कि देश विरोधी भाषा बोलने लगे हैं। राहुल गांधी के गलत बयानबाजी से उनकी जमीन खिसक रही है।

वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- प्रियंका गांधी अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हैं। जो पढ़ा दिया जाता है, वह वहीं बोल देती हैं। उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस देश और संस्कृति से विमुख

बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर को लेकर कहा कि ताला कांग्रेस के समय में खुला, मूर्ति उन्हीं के समय में रखी गई। शिलान्यास भी उसी दौर में हुआ। लेकिन जब से राहुल और सोनिया गांधी का युग आया है।कांग्रेस देश और संस्कृति से विमुख होती जा रही है।

मौलाना साजिद रशीदी द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर बृजभूषण ने कहा कि किसी को भी यह अधिकार नहीं की वह किसी महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करे। यह मामला राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान और मर्यादा का है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।

प्रियंका गांधी वाड्रा के सेना को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हैं। जो पढ़ा दिया जाता है, वह वही बोल देती हैं। उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बृजभूषण सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भी मान चुका है कि हमला टीआरएफ ने कराया, लेकिन राहुल गांधी और पाकिस्तान इसे कभी नहीं मानेंगे। जनता इन्हें पहले ही नकार चुकी है।

छात्र सम्मान और समाज को संदेश

बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह आयोजन उनके छठवें चरण के कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। पूर्व सांसद ने छात्रों को देश और समाज निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी। कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा ही विकास का मूल आधार है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News