प्रसूता की मौत पर हंगामा, 5 घंटे सड़क जाम: परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप, बोले- डिलीवरी के लिए 1.30 लाख लिए – Purnia News

0
प्रसूता की मौत पर हंगामा, 5 घंटे सड़क जाम:  परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप, बोले- डिलीवरी के लिए 1.30 लाख लिए – Purnia News

प्रसूता की मौत पर हंगामा, 5 घंटे सड़क जाम: परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप, बोले- डिलीवरी के लिए 1.30 लाख लिए – Purnia News

पूर्णिया के लाइन बाजार में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हुआ। घटना लाइन बाजार बिहार टॉकीज रोड में एक नर्सिंग होम की है। बवाल बढ़ता देख स्टाफ नर्सिंग होम छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर बिहार टॉकीज रोड को जाम कर दिय

.

हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। डॉक्टर-परिजन के समझौते के बाद मामला शांत हुआ। मृतका की पहचान अररिया जिले के जमुआ गांव निवासी प्रवीण ठाकुर की पत्नी चांदनी ठाकुर (21) के रूप में हुई है।

आक्रोशित परिजन ने 5 घंटे तक सड़क को जाम कर दिया।

इलाज के नाम पर 1 लाख से ज्यादा लिए

इससे मुख्य सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मृतका के पति प्रवीण ठाकुर और देवर धीरज कुमार ने बताया कि चांदनी ठाकुर को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार सुबह नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के नाम पर 1.30 लाख लिए गए।

ऑपरेशन से पहले चांदनी बिल्कुल ठीक थी और वो खुद पैदल चल कर नर्सिंग होम तक पहुंची थी। ऑपरेशन के बाद शाम से उसकी तबीयत और खराब होने लगी। पेशाब न हो पाने से पेट के आंत में पेशाब जमा होने लगा। डॉक्टर ने बचने के लिए प्रसूता को गंभीर बता कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जब तक वे प्रसूता को GMCH लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस।

परिजन शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे तो गेट पर ताला लगाया

जब वे लाश लेकर नर्सिंग होम पहुंचे, डॉक्टर और कर्मी मेन गेट पर ताला जड़ भाग निकले थे। ये देख परिजन का गुस्सा फूट पड़ा और वे लोग हंगामे पर उतारू हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी सदबल के साथ मौके पर पहुंची।

परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन परिजन डॉक्टर से मिले बगैर अस्पताल से न जाने की जिद पर अड़ गए। 5 घंटे तक लाश को बीच सड़क पर रख हंगामा किया। रोड जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल मौके पर पहुंचे। इसी बीच डॉक्टर से परिजनों का समझौता हुआ। जिसके बाद मामला शांत हुआ और सड़क को जाम से मुक्त कराया जा सका।

अस्पताल प्रबंधन बोला, परिजन ने मरीज को पानी पिला दिया था

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि प्रसूता की इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई थी। प्रसव के बाद परिजन को पानी पिलाने से मना किया गया था, लेकिन परिजन ने उसे काफी ठंडा पानी पिला दिया था। जिस कारण से उसकी स्थिति बिगड़ गई।

जिसके बाद उसे रेफर कर दिया गया था। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। परिजन से समझौता हो गया। फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से किसी भी तरह का आवेदन नहीं मिला है। परिजन डॉक्टर के साथ समझौता कर घर चले गए।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News