प्रशिक्षण कार्यक्रम की महज खानापूर्ति किए जाने से वार्ड सदस्यों में रोष h3>
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज 2 के अंतर्गत उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी से कराना था…
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 08 Sep 2023 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें
खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज 2 के संदर्भ में वार्ड सदस्यों को जानकारी देने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रशिक्षिका बीपीआरओ गायब रही। उनकी अनुपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम की महज खानापूर्ति की गई। इससे प्रशिक्षणार्थी वार्ड सदस्यों में काफी नाराजगी देखी गई। वार्ड सदस्यों ने प्रशिक्षण के नाम पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे वार्ड सदस्यों में आक्रोश था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की कुव्यवस्थाओं के संदर्भ में अपनी नाराजगी जताते हुए फफौत पंचायत के वार्ड नं 20 के वार्ड सदस्य वीरेंद्र प्रसाद सिंह, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 4 के वार्ड सदस्य चंद्रशेखर चौधरी, फफौत पंचायत के वार्ड नं 15 के वार्ड सदस्य चंदू पासवान आदि ने बताया कि पंचायत राज संसाधन संस्था पटना के निर्देश पर वार्ड सदस्यों को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज 2 के अंतर्गत उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी 8 पंचायतों के कुल 112 वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पत्र जारी किया गया था। इस पत्र में प्रशिक्षणार्थियों के लिए नाश्ता,भोजन,पेयजल के साथ साथ प्रशिक्षण स्थल पर बिजली की सुविधा देने की बात का उल्लेख किया गया है। साथ ही यह प्रशिक्षण प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा दिया जाना था। परन्तु प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अलका कुमारी मौके से गायब रही। उनके बदले कार्यपालक सहायक द्वारा प्रशिक्षण की महज खानापूर्ति की गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थी वार्ड सदस्यों को नाश्ता,भोजन, पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया गया और न ही प्रशिक्षण भवन में बिजली की व्यवस्था ही की गई। वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि विभाग के पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण के नाम पर वार्ड सदस्यों के साथ सौतेलापन किया गया है। इसकी शिकायत वे लोग जिलाधिकारी से करेंगे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News