प्रशांत किशोर जैसे और भी हैं, उनका नाम बस बड़ा हो गया है; कयासों के बीच बोले अशोक गहलोत

150
प्रशांत किशोर जैसे और भी हैं, उनका नाम बस बड़ा हो गया है; कयासों के बीच बोले अशोक गहलोत

प्रशांत किशोर जैसे और भी हैं, उनका नाम बस बड़ा हो गया है; कयासों के बीच बोले अशोक गहलोत

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी गंभीर है। तीन राउंड मीटिंग के बाद अब तीन दिन में कांग्रेस पार्टी यह तय करेगी कि पीके पार्टी में इन होंगे या आउट। पीके ने कांग्रेस पार्टी को कुछ प्रस्ताव दिए हैं, जिन पर पार्टी गहन विचार कर रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के वफादार और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पीके एक ब्रांड बन गए हैं। उनके जैसे और नाम भी हैं।

मीडिया से बातचीत में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ” प्रशांत किशोर सिर्फ नाम बड़ा हो गया है, उनके जैसे और भी हैं। वो मोदी जी के साथ थे, नीतीश जी के साथ थे। कांग्रेस के साथ भी रहे। वो इतने बड़े हो गए हैं इसलिए न्यूज हो गए हैं। ऐसा नहीं है पहली बार हो रहा है। पीके का नाम बढ़ा हो गया है इसलिए चर्चा में आ गए हैं। अगर उनका अनुभव काम आता है विपक्ष को एकजुट करने में, तो निश्चित ही विचार किया जाएगा।”

अशोक गहलोत ने कहा कि सबसे बड़ी आवश्यकता है कि देश किस दिशा में जा रहा है, इससे बचने की जरुरत है। सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काया जा रहा है। अगर मुस्लिमों को नुकसान हो रहा है तो ये कहेंगे कि हिन्दुओं को नुकसान हो रहा है। आने वाले वक्त में हिंसा को और बढ़ाएंगे। हम गांधी जी की दिशा पर चलने वाले हैं। ये लोग हिंसा को बढ़ाने वाले हैं। हमेशा सत्ता पक्ष वो होता है अगर कोई हिंसा कर रहा है तो सत्ता पक्ष उसे रोकता है। 

संबंधित खबरें

पीएम मोदी पर गहलोत ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री जी अपने नेताओं से कह रहे हैं कि आप कानून तोड़ों, लोगों को भड़काओ। कल जेपी नड्डा साहब ने नेताओं को बुलाया। कल उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत उनकी धमाल-पट्टी कर रहा है। पीएम और गृह मंत्री जी कह रहे हैं इस पर अटैक करो। लेकिन सच यह है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। वो अगर चाहें तो मेरी आलोचना को सकारात्मक रूप से ले सकते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को प्रशांत किशोर के साथ मीटिंग की। बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी प्रशांत किशोर के प्रस्तावों का ‘मूल्यांकन’ कर रही है। उन्होंने कहा, “कई अन्य लोगों के इनपुट पर भी विचार किया जा रहा है और अगले 72 घंटों के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी।”





Source link